केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर 2 दिन के करनाल प्रवास पर थे । वीरवार के दिन उन्होंने गांव मॉडल के तौर पर 40 गांव के सरपंचों के साथ मीटिंग की। शुक्रवार के दिन भी उन्होंने पंचायत भवन में सरपंचों और अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की और 40 गांवों को मॉडल बनाने के पायलट प्रोजेक्ट पर मंथन किया। बैठक के बाद पूर्व सीए मनोहर लाल ने मीडिया से बातचीत में कई अहम मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पंचकूला प्लाट आबंटन मामले, कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, एग्जिट पोल और दुष्यंत चौटाला की महापंचायत जैसे विषयों पर खुलकर बात रखी। साथ ही जिले में गांवों के विकास को लेकर हुई बैठकों की जानकारी भी साझा की।
जिसने जैसा किया है, उसे वैसा ही भुगतना पड़ेगा
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंचकूला प्लॉट मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ चंडीगढ़ में दाखिल चार्जशीट को लेकर तीखा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों का इतिहास पहले भी सामने आता रहा है और जांच एजेंसियां लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर अदालत फैसला करेगी। “जिसने जैसा किया है, उसे वैसा ही भुगतना पड़ेगा,” उन्होंने कहा।
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम पर क्या बोले
केंद्रीय मंत्री ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर कहा कि यह पूरी तरह बाजार आधारित व्यवस्था है, जिस पर अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। उन्होंने बताया कि वैश्विक स्तर पर सप्लाई में आई दिक्कतों, खासकर अमेरिका-ईरान के बीच तनाव जैसी स्थितियों के कारण कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया। हालांकि अब हालात में कुछ सुधार आया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों के दाम समय-समय पर घटते-बढ़ते रहते हैं।
एग्जिट पोल पर जताया भरोसा
पांच राज्यों के चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल को लेकर उन्होंने कहा कि ये मीडिया के आकलन हैं और उनका सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि 4 मई को आने वाले चुनाव परिणाम भी इसी दिशा में होंगे और सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे।
दुष्यंत चौटाला पर कसा तंज
दुष्यंत चौटाला द्वारा छात्रों की महापंचायत बुलाने के मुद्दे पर उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर कार्य मर्यादा और नियमों के तहत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान में इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है और राजनीति का स्तर गरिमामय होना चाहिए।
गांवों के विकास पर फोकस
बैठकों को लेकर केंद्रीय मंत्री ने बताया कि करनाल में अब तक तीन अहम बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में ग्राम विकास, पंचायती राज, शिक्षा और जन स्वास्थ्य जैसे विभागों के कार्यों का आकलन किया गया। इसके अलावा 40 गांवों के सरपंचों के साथ भी विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें विकास कार्यों, समस्याओं और गांवों की आय बढ़ाने के उपायों पर मंथन किया गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल 40 गांवों को मॉडल के रूप में विकसित करने पर फोकस किया जा रहा है, जबकि भविष्य में 395 गांवों के समग्र विकास की योजना तैयार की जाएगी।
बैठक में राज्यसभा सांसद संजय भाटिया, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, असंध के विधायक योगेंद्र राणा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीन लाठन, सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा, डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा , सीईओ जिला परिषद अमित कुमार के अलावा विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
योग कक्षा का निरीक्षण करने पहुंचे
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सुबह गांव सोहाना के पंचायत भवन में चल रही योग कक्षा का निरीक्षण किया। करीब एक घंटे तक उन्होंने योग सत्र देखा, जहां साधकों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन सहित विभिन्न आसनों का अभ्यास किया। योग सत्र के बाद मंत्री ने साधकों से बातचीत कर योग के लाभों के बारे में जानकारी ली। प्रतिभागियों ने बताया कि उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से फायदा मिल रहा है और कक्षाएं जारी रहनी चाहिए। गौरतलब है कि गांव में पिछले एक साल से नियमित रूप से योग कक्षाएं संचालित हो रही हैं, जिनमें युवाओं की भागीदारी ज्यादा देखने को मिल रही है।
related
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
थाली पर दबाव: खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाई महंगाई, अब ग्लोबल टेंशन से कच्चे तेल में उबाल का डर
अभय चौटाला का सरकार पर तीखा हमला: सैनी को बताया 'डमी सीएम', गेहूं खरीद के नियमों को कहा 'तानाशाही'
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना