loader
The Haryana Story | सरपंच ही निकला 'वन चोर': 1.10 करोड़ के सरकारी पेड़ों पर चलाया कुल्हाड़ा, इसराना का सरपंच राजेश अब सलाखों के पीछे

सरपंच ही निकला 'वन चोर': 1.10 करोड़ के सरकारी पेड़ों पर चलाया कुल्हाड़ा, इसराना का सरपंच राजेश अब सलाखों के पीछे

बिना इजाजत काटे कीकर-शीशम के पेड़, पुलिस ने दबोचा

इसराना ग्राम पंचायत की पंचायती भूमि पर खड़े कीकर और शीशम के पेड़ों को बगैर अनुमति के अवैध रूप से काटने मामले में दूसरे आरोपी इसराना निवासी राजेश को सीआईए थ्री पुलिस ने रविवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपी राजेश वर्तमान में इसराना ग्राम पंचायत का सरपंच है। सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि थाना इसराना में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी इसराना ने इसराना ग्राम पंचायत की पंचायती भूमि पर खड़े कीकर और शीशम के पेड़ों को बगैर अनुमति के अवैध रूप से काटने मामले में ग्राम पंचायत इसराना के सरपंच राजेश और ठेकेदार जितेंद्र के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया गया था।

पंचायती भूमि से कीकर व शीशम के पेड़ों को अवैध रूप से काटा गया

पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि इसराना में रजबाहे के पास कारद की तरफ इसराना ग्राम पंचायत की पंचायती भूमि पर कीकर और शीशम के पेड़ खड़े थे। जिनको बिना अनुमति काटने बारे उनके कार्यालय में शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर ग्राम सचिव, ग्राम सचिव, कनिष्ठ अभियंता (जे.ई.), खंड पटवारी और अन्य द्वारा मौका मुआयना कर रिर्पोट कार्यालय में पेश की गई। जांच रिपोर्ट में पाया गया कि ग्राम पंचायत इसराना के सरपंच और ठेकेदार जितेंद्र द्वारा उक्त पंचायती भूमि से कीकर व शीशम के पेड़ों को अवैध रूप से काटा गया है। इनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए। थाना इसराना में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी इसराना की शिकायत पर बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस द्वारा मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी गई थी। 

आरोपी ने शीशम व कीकर के पेड़ों को बेचकर कुछ पैसे खर्च कर दिए

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीआईए थ्री पुलिस टीम को सौंपी गई थी। टीम ने मामले की जांच करते हुए बीते अप्रैल माह में सोनीपत के ढुराना गांव निवासी आरोपी ठेकेदार जितेंद्र को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में आरोपी ने ग्राम पंचायत इसराना के सरपंच राजेश के साथ मिलकर साजिश रच पचायती भूमि से शीशम व कीकर के पेड़ों को बगैर अनुमति के काटने की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा था। आरोपी ने शीशम व कीकर के पेड़ों को बेचकर कुछ पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बची 1 लाख 10 हजार रूपए की नकदी बरामद कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी सरपंच राजेश की धरपकड़ शुरू कर दी थी। 

ठेकेदार जितेंद्र ने 1 करोड़ 10 लाख 11 हजार रूपए में ठेका लिया था

सीआईए थ्री पुलिस ने रविवार शाम को आरोपी राजेश को इसराना से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके साथी आरोपी ठेकेदार जितेंद्र के साथ मिलकर साजिश रच पचायती भूमि पर खड़े शीशम व कीकर के पेड़ों को बगैर अनुमति के काटने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया ग्राम पंचायत इसराना की पचायती भूमि पर खड़े सफेदे के पेड़ों को काटने का ठेकेदार जितेंद्र ने 1 करोड़ 10 लाख 11 हजार रूपए में ठेका लिया था। साथ लगती परढ़ाना मोड़ कारद रोड पर गांव की पंचायती भूमि पर कीकर और शीशम के पेड़ भी खड़े थे। उसने व ठेकेदार जितेंद्र ने साथ मिलकर कीकर और शीशम के पेड़ों को काटने की साजिश रची। सफेदे के पेड़ों की कटाई पूरी होने पर शीशम और कीकर के पेड़ों को काटकर बेच दिया। पुलिस ने सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी राजेश को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Join The Conversation Opens in a new tab
×