हरियाणा की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चंडीगढ़ में मौजूद कांग्रेस विधायकों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में प्रदेश के मौजूदा हालातों और जनता से जुड़े गंभीर मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। विधायकों के साथ हुए इस अहम मंथन के बाद कांग्रेस ने आगामी 3 जून को चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायक दल की एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। इस महाबैठक में भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक घेरने की रणनीति तैयार की जाएगी। 11 बड़े मुद्दों पर बनी सरकार को घेरने की रणनीति विधायकों के साथ हुई बैठक में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था से लेकर आर्थिक मुद्दों पर चर्चा की।
कांग्रेस इन मुख्य मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी
महंगाई और ईंधन की मार: लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम और बेकाबू महंगाई।
बेरोजगारी और नौकरियों का संकट: प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और स्थानीय युवाओं को छोड़ बाहरी लोगों को नौकरियां देने का आरोप।
अपराध का ग्राफ: हरियाणा में लगातार पैर पसारता हुआ अपराध और कानून-व्यवस्था की बदहाली।
कर्मचारी और सफाईकर्मी आंदोलन: आंदोलनरत सफाई कर्मचारियों की मांगें और विभिन्न सरकारी कर्मचारियों में बढ़ता असंतोष।
घोटालों की भरमार: प्रदेश में एक के बाद एक सामने आ रहे कथित सरकारी घोटाले।
किसान और कृषि संकट: किसानों में उपज की खरीद को लेकर नाराजगी, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी और खाद की भारी किल्लत।
जनसुविधाओं का अभाव: भीषण गर्मी के बीच पूरे प्रदेश में पैर पसारती बिजली और पानी की भारी किल्लत।
आज SIR को लेकर रणनीतिक बैठक
इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए आज यानी 27 मई को हरियाणा कांग्रेस की एक और बेहद महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। यह बैठक मुख्य रूप से प्रदेश में होने वाली 'एसआईआर' (SIR) प्रक्रिया को लेकर बुलाई गई है। इस बैठक की अध्यक्षता खुद नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह संयुक्त रूप से करेंगे। बैठक में कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्षों और बूथ लेवल एजेंट-1 (BLA-1) को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। इस दौरान एसआईआर को लेकर विस्तृत चर्चा होगी और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करते हुए आगे की पूरी रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।
जनता के बीच आक्रामक रुख अपनाएगी कांग्रेस
3 जून को होने वाली विधायक दल की बैठक में कांग्रेस एक सक्रिय और बेहद मजबूत नीति बनाने जा रही है। पार्टी का मुख्य उद्देश्य इन तमाम जनविरोधी नीतियों को लेकर सीधे जनता की अदालत में जाना है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है, इसलिए अब पार्टी चुप नहीं बैठेगी और एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?