पानीपत के थिराना स्थित ब्रह्माकुमारीज़ के ज्ञान मानसरोवर में रशिया से पहुंचे कलाकारों ने भारतीय संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम की बहुत सुंदर प्रस्तुति दी, जिससे लोगों ने खूब पसंद किया। इस मौके पर पानीपत सर्कल इंचार्ज राजयोगिनी सरला बहन, रशिया से अपने आर्टिस्ट ग्रुप के साथ पधारी वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका संतोष बहन एवं जी.आर.सी निदेशक बीके भारत भूषण सहित स्थानीय ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्रों की इंचार्ज बहनें भी उपस्थित रहीं।
लघु नाटिका के माध्यम से दिया गुण धारण करने का संदेश
कार्यक्रम में रशियन कलाकारों ने भारतीय देशभक्ति से जुड़े गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी, जैसे देश रंगीला आदि..। इसके अलावा भगवान शिव की महिमा के गीतों और कुछ रशियन सॉंग्स पर भी उन्होंने नृत्य किया। एक लघु नाटिका के माध्यम से संदेश दिया कि मानव को आसुरी वृतियां छोड़ दैवी गुण धारण करने चाहिए। जिन मनुष्यों में देने की भावना होती है, उनको देव तुल्य कहेंगे और जो सदा लेने की इच्छा रखते हैं या छिनने का प्रयास करते हैं उनको आसुरी संप्रदाय कहेंगे।
कलाकार 20 वर्षों से सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से रहे दिव्य संदेश
ब्रह्माकुमारीज संस्था में रशिया स्थित सेवाकेन्द्रों की संयुक्त क्षेत्रीय समन्वयक और रशिया के सांस्कृतिक कलाकारों की ग्रुप लीडर राजयोगिनी बीके संतोष ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से ये कलाकार भारत के अनेक स्थानों पर ज्ञानयोग से सजे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति करता आ रहा है। फिर उन्होंने कहा यह सर्वविदित है कि कला, मीडिया, गीत, संगीत और नृत्य सदा ही व्यक्ति और समाज को प्रभावित करने में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि इस शक्तिशाली माध्यम का सही उपयोग किया जाए तो मानव की मनोवृतियों को श्रेष्ठ बनाकर एक उत्तम समाज की रचना की जा सकती है।
डिवाइन लाइट ग्रुप का लक्ष्य मानव जीवन से तनाव कम करना
इस डिवाइन लाइट ग्रुप का लक्ष्य भी यही है कि अपनी कला के माध्यम से मानव जीवन के तनाव को कम करके आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाएं। और साथ ही इन कार्यक्रमों द्वारा भारत और रूस के नागरिकों के बीच हृदय सेतु बन बेहतर विश्व का निर्माण करने में सहयोगी बनना।
राजयोगिनी सरला बहन ने कराया मेडिटेशन का अभ्यास
राजयोगी बीके भारत भूषण ने सभी कलाकारों का शब्दों के माध्यम से आभार प्रकट किया और भविष्य में फिर से पानीपत शहर में आने का निमंत्रण भी दिया। राजयोगिनी सरला बहन ने पूरी सभा को मेडिटेशन का अभ्यास कराया और मंच संचालन बीके ज्योति बहन ने किया।
related
मिसाल-ए-दोस्ती : दोस्त के खातिर सड़कों पर उतरा जर्मनी का साइंटिस्ट, वजह जानकर आप भी करेंगे सलाम !!
हरियाणा की मंडियों में डिजिटल सिस्टम फेल: सर्वर ठप होने से थमी फसलों की खरीद, ट्रैक्टरों की लगी लंबी कतारें
हरियाणा बोर्ड रचेगा इतिहास : 10,000 स्कूलों से शुरू होगी 'प्राकृतिक खेती' की मुहिम, आचार्य देवव्रत देंगे गुरुमंत्र
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?