पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने दावा किया है कि दूसरी पार्टी के दो विधायक उनके टच में हैं और वह कभी भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। साथ ही बीरेंद्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए जजपा अपनी टीम के एक्स्ट्रा प्लेयर हैं। जजपा ने इतना भ्रष्टाचार किया कि लूट के स्तर को भी खत्म कर दिया।
बीरेंद्र सिंह ने तीन बड़े मुद्दों पर भी उठाए सवाल
इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने तीन बड़े मुद्दों पर भी सवाल उठाए हैं। इनमें केजरीवाल की गिरफ्तारी, कांग्रेस पार्टी का फंड बंद और इलेक्टोरल बॉन्ड शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए मंजिल अभी भी दूर है। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना था तो 1 साल पहले करते या चुनाव के बाद किया जाता। कांग्रेस के अकाउंट को सीज करना था तो 1 साल पहले क्यों नहीं किया गया, ऐसा चुनाव में क्यों याद आया। उन्होंने कहा कि चुनाव में घोट के रखना प्रजातंत्र नहीं।
कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ लड़ेगी तो लोकसभा ही नहीं, विधानसभा में भी जीतेगी
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर इन मामलों में सरकार को कोई हिला सकता है तो वह जनता ही है। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा खुद को पैन इंडिया पार्टी बताती है, लेकिन वह लोकसभा के 10 प्रत्याशियों में से 6 कांग्रेस से लेके गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए अब भी बड़ा मौका है। इंडिया एक संयुक्त प्रयास का हिस्सा है। विपक्ष मिलकर भाजपा से सीटें जीतेगा और छीनेगा। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस अगर पूरी तैयारी के साथ लड़ेगी तो लोकसभा ही नहीं, विधानसभा में भी भाजपा को हरा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा 10 सालों में भी हरियाणा की जनता की समस्याओं का निवारण नहीं कर पाई। किसान आंदोलन का मकसद क्या था, सिर्फ अपनी फसल का रेट मांगना, जबकि सरकार जनता को पोर्टल से परेशान कर रही है।
उनके और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच कोई मतभेद नहीं
उन्होंने कहा कि एक दूसरे की निंदा करना राजनीतिक मकसद नहीं है और उन्होंने हमेशा सभ्य राजनीति की है। हरियाणा में पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने भी इस बारे में कहा अगर हरियाणा में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, तो लाखों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल होंगे। अगर यह दिल्ली में होता है, तो कई हजारों के साथ कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने यह दावा किया कि उनके और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच कोई मतभेद नहीं है।
related
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
मन की बात : एकजुटता की अपील, अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी, 'टीम इंडिया' के रूप में काम करने का आह्वान