हरियाणा में इन दिनों दल बदल की राजनीति जोरों पर हैं। हर कोई अपना खेमा बदलता नजारा आ रहा है। अलग अलग पार्टियों के कई दिग्गज नेता अपनी सहूलियत के हिसाब से अपना पाला बदल चुके हैं। वहीं अब सामने आ रहा है की हरियाणा जननायक जनता पार्टी (जजपा) के विधायकों की कांग्रेस में एंट्री हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक जजपा के दो विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं। इन विधायकों को लोकसभा टिकट देने को लेकर कांग्रेस में खलबली मची है। इनमें एक तरफ कुमारी सैलजा और दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ग्रुप है। बताया जा रहा है कि यह विधायक पहले से ही कांग्रेस खेमे के हैं। जिस वजह से कांग्रेस अब उनकी दोबारा घर वापसी करवाकर सियासी हलचल पैदा करना चाहती है।
6 सीटों पर कांग्रेस में टिकट का पेंच फंसा
उल्लेखनीय है कि हरियाणा मे 6 सीटों पर कांग्रेस में टिकट का पेंच फंसा हुआ है, क्योंकि कांग्रेस की पिछली बैठक में सिरसा से कुमारी सैलजा, रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा और फरीदाबाद से महेंद्र प्रताप के नाम पर सहमति बनी थी। गुरुग्राम सीट से अभिनेता से नेता बने राज बब्बर के नाम पर विचार किया जा रहा है। वहीं सूत्रों की माने तो हरियाणा में उत्तराखंड के एक डेरा प्रमुख को लोकसभा उम्मीदवार बनाकर कांग्रेस सबको चौंका सकती है। इधर, जजपा के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह भी पार्टी छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। उल्लेखनीय है क़ि दिसंबर 2018 में जजपा बनने के साथ ही उन्हें प्रदेशाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी।
कांग्रेस के कुछ बड़े चेहरे लोकसभा चुनाव से कर चुके हैं किनारा
ग़ौरलतब है कि हरियाणा कांग्रेस के कुछ बड़े चेहरे लोकसभा चुनाव से किनारा कर चुके हैं, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व के दवाब में अब वह अपने समर्थकों को टिकट दिलाने की जुगत में हैं। ऐसे में दूसरे दलों में गए कुछ बड़े चेहरों की वह पार्टी में वापसी कराना चाह रहे हैं। अभी कुछ ऐसे विधायक हैं, जिनका बैकग्राउंड कांग्रेस से है। अब पार्टी के दिग्गज उन्हें टिकट दिलाकर वापसी कराने की तालमेल बैठा रहे। हालांकि इन चेहरों का पार्टी के ही नेता एक दूसरे का विरोध कर रहे हैं।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?