रोहतक से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉक्टर अरविंद शर्मा के समर्थन में मंगलवार को महम अनाज मंडी में विजय संकल्प रैली आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम सैनी ने कहा कि भाजपा शासन में देश और प्रदेश के अंदर गरीब, किसान और मजदूर समेत हर वर्ग के उत्थान के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं। जिनका प्रदेश के हर व्यक्ति को सीधा लाभ पहुंच रहा है। जबकि 2014 से पहले देश और प्रदेश के अंदर भ्रष्टाचार व्याप्त था। कांग्रेस पार्टी गरीबों से वोट लेकर सिर्फ शोषण करने का काम करती रही।
सभी 10 सीटों पर कमल खिलाना है
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि रोहतक की सीट हमारे लिए प्राथमिकता है और प्रदेश की सभी 10 सीटों पर कमल खिलाना है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित आमजन से अपील की कि डॉ अरविंद शर्मा को भारी मतों से जिताने का काम करें, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास योजनाओं में हम अपना योगदान दे सकें। डॉ अरविंद शर्मा की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बातें कम, काम ज्यादा करते हैं, इन्होंने लोकसभा में भी हमेशा अपने क्षेत्र की आवाज उठाई है।
दोबारा मौका मिला तो जो भी कसर बाकी रही है, उसको ब्याज सहित करेंगे पूरा : शर्मा
भाजपा उम्मीदवार डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही जात-पात की राजनीति की और अब फिर से वे इसी तरह के बयान दे रहे हैं, जिससे प्रदेश का माहौल बिगड़े। अरविंद शर्मा ने कहा कि कुछ जगह पर कांग्रेस ने युवाओं को बहकाया हुआ है और उनका विरोध करने जैसी गतिविधियों में भेजा जा रहा है, लेकिन कांग्रेसी जनता के सामने एक्सपोज हो चुके हैं और ये जितनी भी गतिविधियां हैं ये सारी गुलाबी गैंग करवा रही है। लोगों से वोट की अपील करते हुए अरविंद शर्मा ने कहा कि अगर उनको दोबारा मौका मिलता है तो जो कुछ भी कसर बाकी रही है तो उसको ब्याज सहित पूरा करेंगे।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?