तृतीय चैत्र नवरात्रि के अवसर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर में पहुंचे। जहां सीएम सैनी ने अपनी सुमन सैनी के साथ श्री माता मनसा देवी मंदिर में माता रानी के चरणों में शीश नवाया। इस दौरान मुख्यमंत्री सैनी और उनकी पत्नी माता का आशीर्वाद लेने के बाद हवन और यज्ञ में भी शामिल हुए। इसके अलावा हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, अंबाला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया और पंचकूला मेयर कुलभूषण गोयल आदि भी मौजूद रहे।
प्रदेशवासियों को दी नवरात्रों की शुभकामनाएं
वहीं इस दौरान सीएम पत्रकारों के साथ भी रूबरू हुए और प्रदेशवासियों को नवरात्रों की शुभकामनाएं दीं। माता के नवरात्र होते है ,नवरात्र में एक नई ऊर्जा का संचालन होता है , हमारी प्रकृति में नई ऊर्जा आती है नई फसल भी आती है। नवरात्र का यह पर्व सभी के लिए खुशियां लेकर आए, ऐसी मेरी कामना है।नवरात्र हर व्यक्ति के जीवन मे सुख सम्रद्धि लेकर आएं ये कामना करता हूँ।
ईद की भी मुबारक़बाद
सीएम ने कहा आज ईद का भी पर्व है ईद के पर्व पर प्रदेश वासियों को बधाई। उन्होंने कहा भारत को विकसित भारत की ओर संकल्प लेना चाहिए। सीएम ने कहा कि गरीब व्यक्ति को भी जन धन खाते खोलकर बैंक में जाने का मौका मिला। केंद्र सरकार के बहुत से कार्य है जिनका सीधा लाभ लोगों को पहुंचा है। किसानों के विरोध पर सीएम ने कहा अपील करना चाहूंगा चुनाव लोकतंत्र का पर्व है, इसमें इस किसी तरह का विरोध ठीक नहीं है। किसको वोट देना है ये लोग फैसला लेते हैं। हर नेता अपनी बात करता है, ऐसा करने से लोकतंत्र पर दबाव होता है।
कांग्रेस के चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहे
एक निष्पक्ष सरकार बनाने के लिए लोगों की अपेक्षा होती है। लोकतंत्र के पर्व को हमको मिलकर मानना चाहिए। सीएम ने कहा प्रचार के लिए कल उत्तराखंड में जाएंगे। सीएम ने कहा कि डेट्स हाइकमान को दे दी गई है उसके बाद अलग - अलग राज्यों में कार्यक्रम होंगे। सीएम ने कहा कांग्रेस की सरकार बनने पर भृष्टाचार की गति तेज होती है और बीजेपी सरकार बनने पर विकास की गति तेज होगी। सीएम ने कहा कांग्रेस के चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहे है पकड़कर उम्मीदवार लाने पड़ रहे है।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक