हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि नामांकन पत्र वापिस लेने की प्रक्रिया के बाद अब लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राज्य में कुल 223 उम्मीदवार रह गए हैं, जिनमें 207 पुरुष तथा 16 महिला उम्मीदवार शामिल है। इसके अलावा, करनाल विधानसभा सीट के लिए भी उपचुनाव होना है, जिसके लिए अब कुल 9 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
सबसे ज़्यादा उम्मीदवार कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से
अग्रवाल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अंबाला लोकसभा क्षेत्र में कुल 14 उम्मीदवार हैं, जिनमें 12 पुरुष और 2 महिला उम्मीदवार शामिल है। इसी प्रकार, कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में कुल 31 उम्मीदवार हैं, जिसमें 30 पुरुष और एक महिला उम्मीदवार शामिल हैं। सिरसा लोकसभा क्षेत्र में 19 उम्मीदवार (18 पुरुष और एक महिला उम्मीदवार), हिसार लोकसभा क्षेत्र में 28 उम्मीदवार (25 पुरुष और 3 महिला), करनाल लोकसभा क्षेत्र में कुल 19 उम्मीदवार (17 पुरुष और 2 महिला), सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में कुल 22 उम्मीदवार (पुरुष) हैं।
करनाल विधानसभा सीट (उपचुनाव) के लिए कुल 9 उम्मीदवार
उन्होंने बताया कि रोहतक लोकसभा क्षेत्र में कुल 26 उम्मीदवार (24 पुरुष और 2 महिला), भिवानी- महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में कुल 17 उम्मीदवार (15 पुरुष और 2 महिला), गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र में 23 उम्मीदवार (22 पुरुष और 1 महिला) तथा फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में कुल 24 उम्मीदवार (22 पुरुष और 2 महिला) हैं। इसके अलावा, करनाल विधानसभा सीट के लिए कुल 9 उम्मीदवार (पुरुष) हैं।
अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें : अग्रवाल
अनुराग अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा में लोकसभा सीटों और करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए 25 मई को मतदान होना है। उन्होंने प्रदेश के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे एक दिन देश के नाम जरुर करें और अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। लोकतंत्र में हर एक वोट का अपना महत्व है, इसलिए अधिक से अधिक मतदान करके लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?