प्रदेश में लोकसभा चुनाव -2024 दिलचस्प मोड़ लेता नजर आ रहा है। एक तरफ जहां भाजपा से राजपूत नाराज चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के कई गांवों के किसान भाजपा और जजपा नेताओं की ख़िलाफ़त करने का फैसला लिया है। इस स्थिति में सभी राजनीतिक दल अपने-अपने तरीक़े से जातीय समीकरण साधने में जुटे हुए हैं। वहीँ बात करें ब्राह्मण समाज के रुख की, तो इसको लेकर भी राजनीतिक दलों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है और बात अगर सोनीपत लोकसभा सीट की हो तो इस सीट पर कांग्रेस (प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी) और भाजपा (प्रत्याशी मोहन लाल बड़ौली) ब्राह्मण प्रत्याशी दिया है।
भाजपा प्रत्याशी को मिला था ब्राह्मण समाज का समर्थन
अलबत्ता गत दिनों ब्राह्मण समाज ने भाजपा के समर्थन का ऐलान किया था, जिससे स्पष्ट रूप से ये माना जाने लगा था कि सोनीपत लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी को ब्राह्मण समाज का समर्थन है। हालांकि इस ऐलान के बाद भाजपा की स्थिति मज़बूत भी नजर आ रही थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है, क्योंकि यहां अब ब्राह्मण समाज दो गुटों में बंटा नजर आने लगा है। शुक्रवार, 17 मई को ब्राह्मण समाज के एक गुट ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पार्टी के समर्थन का ऐलान कर दिया है। जींद से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके विनोद आश्री ने प्रेस वार्ता में कहा कि हरियाणा में 80 प्रतिशत ब्राह्मण समाज कांग्रेस के साथ हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज ने भाजपा का समर्थन कर अपना ही सत्यानाश किया है। ब्राह्मण समाज के लिए पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने कुछ नहीं किया है।
सोनीपत लोकसभा की चुनावी जंग काफी दिलचस्प हो गई
उल्लेखनीय है कि हरियाणा में ब्राह्मण समाज की तो अच्छी खासी संख्या है ही, वहीं जींद जिले का जो हिस्सा सोनीपत लोकसभा सभा में आता है। उस हिस्से में करीब 60 हजार के ब्राह्मण समाज का वोट बैंक है। शुक्रवार को हुई प्रेस वार्ता में करीब 200 ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ब्राह्मण समाज का वोट अधिक संख्या में कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी को मिलेगा। ऐसे में सोनीपत लोकसभा की चुनावी जंग काफी दिलचस्प हो गई है।
सोनीपत जिले के सरपंच एसोसिएशन ने दिया कांग्रेस को समर्थन
वहीं गोहाना में भी सोनीपत जिले के सरपंच एसोसिएशन ने मीटिंग कर कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का ऐलान किया है। हालांकि पहले पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा भी हरियाणा के नाराज सरपंचों को मनाने की कोशिश की गई है। खट्टर ने सरपंचों के साथ बैठक कर उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश की। उनके द्वारा सरपंच एसोसिएशन को आश्वस्त किया गया है कि उनके अधिकार उन्हें वापिस लौटाए जाएंगे। बैठक को लेकर सरपंचों ने बताया कि गोहाना में सोनीपत जिले के सरपंचों की मीटिंग थी।
मीटिंग में फैसला लिया गया कि सोनीपत लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल ब्रह्मचारी को वो अपना समर्थन देने का काम करेंगे। कांग्रेस पार्टी के लिए गांव-गांव जाकर प्रचार करने के साथ साथ कांग्रेस के पक्ष में वोट डलवाने का काम किया जाएगा। इस दौरान सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि वह सरपंचों का बहुत सम्मान करते हैं।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक