दिल्ली हाट की तर्ज पर अब गुरुग्राम हाट सांझा बाजार बनाया जाएगा, जिसके लिए गुरुग्राम नगर निगम तैयारी कर रहा है। इस बाजार में दिल्ली हाट की तर्ज पर सभी तरह का सामान उपलब्ध होगा और विक्रेताओं के साथ ग्राहकों को भी सुविधा मिलेगी। मासिक समीक्षा बैठक में निगमायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने अधिकारियों को गुरुग्राम हाट बनाने की तैयारी करने और स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए।
सदर बाजार को आधुनिक बाजार बनाने की योजना सिरे नहीं चढ़ी
उल्लेखनीय है कि नगर निगम गुरुग्राम ने सदर बाजार को भी आधुनिक बाजार बनाने की योजना बनाई थी, लेकिन फिलहाल यह योजना सिरे नहीं चढ़ी है। सदर बाजार शहर का सबसे पुराना बाजार है। पूरा शहर यहां से खरीदारी करता है, लेकिन सुविधाएं नहीं होने से ग्राहकों के साथ-साथ दुकानदार भी परेशान हैं। दिनभर बाजार में अतिक्रमण रहता है।
गुरुग्राम में भी हाट बाजार बनाने की जरूरत
अगर दिल्ली के हाट बाजार की तर्ज पर गुरुग्राम हाट सांझा बाजार बनता है तो इससे लोगों को सुविधाएं मिलेगी। दिल्ली हाट बाजार बिना बिचौलियों के दुकानदारों द्वारा ग्राहकों को सीधे सामान उपलब्ध करवाता है, जिससे ग्राहकों को भी अच्छी गुणवत्ता का सामान कम रेट पर मिल रहा है। इसके साथ ही एक ही जगह पर हस्तशिल्प से लेकर अन्य घरेलू सामान आसानी से उपलब्ध है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरुग्राम में भी हाट बाजार बनाने की जरूरत है।
related
अमेरिका में करनाल के युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार
'रकम नहीं दी गोलियों से भून देंगे' भाजपा पार्षद सहित तीन कारोबारियों को रंगदारी की धमकी भरी कॉल
पानीपत में नई रेनो डस्टर का भव्य लॉन्च, विधायक विज बोले-मजबूती और लग्ज़री का अनूठा संगम, पढ़ें विस्तृत ख़बर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
मन की बात : एकजुटता की अपील, अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी, 'टीम इंडिया' के रूप में काम करने का आह्वान