सोमवार को जिला पानीपत में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के विधानसभा संयोजको एवं जिला अध्यक्षों की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने संबोधित करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा की भूमिका सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।
भारतीय जनता पार्टी ने जब भी संविधान का संशोधन किया है तो अनुसूचित जाति समाज के आरक्षण को बचाने के लिए किया, जबकि कांग्रेस ने अनेको बार संशोधन करके संविधान को तोड़ने का काम किया है। हरियाणा का अनुसूचित जाति मोर्चा कांग्रेस के सवालों का जवाब देने के लिए सक्षम है और आने वाले चुनाव में अनुसूचित जाति मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
भाजपा करती है अनुसूचित जाति वर्ग का सम्मान
एससी मोर्चे के अध्यक्ष एवं पटौदी विधानसभा से विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति वर्ग का सम्मान भी करती है और महापुरुषों का जितना सम्मान और स्मारक भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बने हैं उतने कभी नहीं बने। महापुरुषों की जयंतियां पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में मनानी शुरू हुई तो वहीं क्षेत्र में संत कबीर, गुरु रविदास जी का स्मारक बनना आरम्भ हुआ। बाबा साहब से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थानों पर बाबा साहब के स्मारक बनाने के लिए निर्माण किया गया।
संविधान हमेशा कांग्रेस ने ही बदला
पार्टी की प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता और प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि संविधान हमेशा कांग्रेस ने ही बदला है। कांग्रेस ने ही बाबा साहब को मंत्रिमंडल से त्यागपत्र देने के लिए मजबूर किया और लोकतंत्र का गला घोटा था। बैठक में पूर्व सांसद अशोक तंवर, अनुसूचित जाति मोर्चे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामअवतार बाल्मीकि, प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल पाली, अंबाला के प्रभारी अशोक कटारिया, सूरजमल किलोई, प्रशांत चांवरिया, सुनीता अरधाना, राजेश बोहत, सेवानिवृत डीईओ रमेश, पानीपत के जिला अध्यक्ष दुष्यंत, अनुसूचित जाति मोर्चा पानीपत के अध्यक्ष रविन्द्र सहित सभी जिलों के अध्यक्ष व विधानसभाओं के संयोजकों ने भाग लिया।
related
धान खरीद में देरी पर भड़के अभय चौटाला, बोले- दो दिन में धान खरीद शुरू करो, वरना लठ लेकर मंडी आऊंगा
संवादहीनता से उपजे आंदोलन: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों बताया Gen-Z को सबसे ईमानदार और देशभक्त पीढ़ी?
₹4,200 करोड़ का एक्सप्रेसवे पंखों से सुखाया गया! अखिलेश यादव बोले- 'यह भाजपाई तरक्की की नई हवा है'
Latest stories
‘चंद्रावल’ की याद से ‘फुलन’ तक...सूट की जेब पर लगा एक छोटा-सा 'ब्रोच' और उससे जुड़ी अभिनेता आकाश दहिया की एक 'बड़ी कहानी'
गुरुग्राम में अस्पताल पर सियासत, बिना नाम लिए राव नरबीर पर आरती राव का तंज, बोलीं- ‘कुछ लोगों को मेरा चाय पीना अच्छा नहीं लगता’
धान खरीद में देरी पर भड़के अभय चौटाला, बोले- दो दिन में धान खरीद शुरू करो, वरना लठ लेकर मंडी आऊंगा