अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदेशभर के क्लेरिकल स्टाफ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। उल्लेखनीय है कि रोहतक के पीडब्ल्यूडी बीएंडआर कार्यालय में क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी (CAWS) की एक बैठक बुलाई गई थी, जिसमें क्लर्कों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे।
राज्य प्रधान बलजीत जून ने कहा कि 12 अगस्त से 3 दिन की हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है। यह हड़ताल 14 अगस्त तक चलेगी। यदि इस तारीख तक मांगे पूरी नहीं हुई, तो फिर मजबूरन प्रदेशभर के क्लेरिकल स्टाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
6 अगस्त को प्रदेश के हर जिले में किया जाएगा प्रदर्शन
क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी के राज्य प्रधान बलजीत जून ने नायब सैनी सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 28 जुलाई के विरोध- प्रदर्शन को टालने के लिए सरकार ने 5 अगस्त तक बातचीत करके समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई संतोषजनक कदम नहीं उठाए गए हैं। इसलिए हमने फिर से हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। यदि 5 अगस्त तक मांगे पूरी नहीं हुई तो 6 अगस्त को प्रदेश के हर जिले में प्रदर्शन किया जाएगा।
एसोसिएशन की मांग है कि उनका बेसिक- पे 35,400 रुपए किया जाए
उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी 42 दिन तक क्लर्क हड़ताल पर रहे थे, जिसके चलते लोगों को तहसील कार्यालय से संबंधित कार्यों के लिए खासी परेशानी झेलनी पड़ी थी. 42 दिन की हड़ताल के बाद सरकार ने बातचीत करते हुए कमेटी गठित कर इनकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था. क्लेरिकल स्टाफ एसोसिएशन की मांग है कि उनका बेसिक- पे 35,400 रुपए किया जाए।
related
अमेरिका में करनाल के युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार
'रकम नहीं दी गोलियों से भून देंगे' भाजपा पार्षद सहित तीन कारोबारियों को रंगदारी की धमकी भरी कॉल
पानीपत में नई रेनो डस्टर का भव्य लॉन्च, विधायक विज बोले-मजबूती और लग्ज़री का अनूठा संगम, पढ़ें विस्तृत ख़बर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक