हरियाणा के गुरुग्राम जिले के रहने वाले नैतिक जैन ने पुणे में आयोजित हुए यू इन स्पोर्ट्स सेकंड अंतरराष्ट्रीय बिलो 1800 फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। उसकी इस उपलब्धि पर उसके परिवारजन काफी खुश हैं।
बता दें कि पुणे में 16 से 18 अगस्त के बीच आयोजित हुई इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में काफी खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में 11 साल के शतरंज खिलाडी नैतिक जैन ने प्रथम स्थान हासिल करके हरियाणा और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।
नैतिक सातवीं कक्षा के विद्यार्थी
11 साल के शतरंज खिलाड़ी नैतिक जैन ने 7 जीत और दो ड्रॉ के साथ 8/ 9 अंको के साथ शानदार प्रदर्शन किया. उन्हें ₹70,000 नगद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. बता दें कि इस प्रतियोगिता में 388 खिलाड़ियों ने भाग लिया था. इसमें प्रवीण ठाकरे और योगेश रवंदळे ने आर्बिटर की भूमिका निभाई. गुरुग्राम के डीएलएफ फेज 4 स्थित वैली स्कूल में नैतिक सातवीं कक्षा के विद्यार्थी हैं।
4 सालों से सीख रहे थे शतरंज
इस अंतरराष्ट्रीय स्वतंत्र मुकाबले में जीतने के बाद नैतिक के माता- पिता विशाल जैन और रेखा जैन काफी खुश हैं। नैतिक के प्रशिक्षक संजय छाबड़ा बताते हैं कि नैतिक की कड़ी मेहनत और लगन के साथ ही संभव हो पाया है कि उसने कई प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की है। वह पिछले 4 सालों से फाउंडेशन चैस अकादमी में शतरंज के हुनर सीख रहा है। इसके अलावा, क्रिकेट, फुटबॉल और ताइक्वांडो में भी नैतिक की रुचि है।
related
पानीपत के गांव मच्छरौली की 'बहू' ने 14वीं सीनियर नेशनल महिला-पुरुष पैरा सीटिंग वालीबॉल चैंपियनशिप-2026 में जीता स्वर्ण पदक
क्रिकेट की दुनिया में छाया म्हारे हरियाणा का छोरा, अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया
स्पेशल ओलंपिक भारत एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में पहुंचे सीएम सैनी, खिलाड़ियों के लिए की कईं बड़ी घोषणाएं
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
मन की बात : एकजुटता की अपील, अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी, 'टीम इंडिया' के रूप में काम करने का आह्वान