हाल ही में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा ग्रुप सी व ग्रुप डी के जारी किए गए परिणामों में चयनित हुए युवाओं और उनके परिजनों में खुशी की लहर है। HSSC में चयनित युवाओं के परिजन आज सैकड़ों की संख्या में पंचकूला स्थित हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के कार्यालय में पहुंचे और पारदर्शिता के साथ हुई परीक्षा के लिए आयोग का आभार व्यक्त किया।
उज्ज्वल कार्यकाल हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि "सैकड़ों की संख्या में 24000 भर्तियों में चयनित युवाओं ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग, पंचकूला आकर आयोग के प्रति आभार व्यक्त कर अपनी खुशी को साझा किया। आप सभी अभ्यर्थियों के इस सम्मान से हम अभिभूत हैं। उनके इसी तरह के साथ एवं प्रेम से हमें आप लोगों के लिए दिन रात संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती है। एक बार पुनः आप सभी को आपके उज्ज्वल कार्यकाल हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।''
भ्रष्टाचार के खिलाफ शपथ भी दिलवाई
इस अवसर पर हरियाणा कर्मचारी आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने परिजनों को शुभकामनाएं दी और सभी चयनित युवाओं को भ्रष्टाचार के खिलाफ शपथ भी दिलवाई। चेयरमैन ने कहा कि आयोग ने हमेशा से ही परीक्षार्थियों के हितों को सर्वोपरि रखा है। हमारा प्रयास रहता है कि परीक्षाओं के माध्यम से योग्य, कर्मठ व प्रतिभाशाली युवा आगे बढ़ें और विभिन्न सेवाओं में चयनित होकर प्रदेश व देश की तरक्की के लिए काम करें। उन्होंने चयनित सभी युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
परिजनों ने कहा कि वे आयोग के आभारी
इस अवसर पर चेयरमैन से मिलने पहुंचे परिजनों ने कहा कि वे आयोग के आभारी हैं कि आज उनके बच्चों को अच्छी नौकरी मिली। मेहनती और योग्य उम्मीदवार लगातार आगे बढ़ रहे हैं और उन्हें उनकी मेहनत का फल मिल रहा है। चेयरमैन ने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग भविष्य में भी इसी तरह पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं आयोजित करवाता रहेगा और जो युवा योग्य होंगे वह अवश्य ही आगे बढेंगे।
related
अमेरिका में करनाल के युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार
'रकम नहीं दी गोलियों से भून देंगे' भाजपा पार्षद सहित तीन कारोबारियों को रंगदारी की धमकी भरी कॉल
पानीपत में नई रेनो डस्टर का भव्य लॉन्च, विधायक विज बोले-मजबूती और लग्ज़री का अनूठा संगम, पढ़ें विस्तृत ख़बर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
मन की बात : एकजुटता की अपील, अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी, 'टीम इंडिया' के रूप में काम करने का आह्वान