हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज फरीदाबाद जिला के एनआईटी पुलिस थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह को 12.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी की टीम ने आरोपी अर्जुन सिंह की गाड़ी से 7.47 लाख रुपए की राशि और बरामद की है। इस मामले में दूसरा आरोपी सब इंस्पेक्टर राम मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
क्या था मामला
इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि साइबर एनआईटी पुलिस थाने ,फरीदाबाद में उसके (शिकायतकर्ता) तथा उसके मित्र विशाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। ये दोनों आरोपी जमानत पर जेल से बाहर थे। बताया गया कि इस मामले में शिकायतकर्ता व उसके दोस्त की मदद करने तथा उन्हें जमानत दिलवाने के बदले में आरोपियों द्वारा 12.50 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही है।
गाड़ी से 7.47 लाख रुपए की राशि और बरामद की गई
इस मामले की पुष्टि करते हुए एसीबी की टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए योजना बनाई और आरोपी अर्जुन सिंह को 12.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम द्वारा आरोपी अर्जुन सिंह की गाड़ी से 7.47 लाख रुपए की राशि और बरामद की गई। इस मामले में दूसरा आरोपी राम मौके से फरार हो गया। एसीबी की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए इसकी जांच की जा रही है। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पारदर्शिता के साथ की गई। आरोपियों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो, फरीदाबाद पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है।
related
अमेरिका में करनाल के युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार
'रकम नहीं दी गोलियों से भून देंगे' भाजपा पार्षद सहित तीन कारोबारियों को रंगदारी की धमकी भरी कॉल
पानीपत में नई रेनो डस्टर का भव्य लॉन्च, विधायक विज बोले-मजबूती और लग्ज़री का अनूठा संगम, पढ़ें विस्तृत ख़बर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
मन की बात : एकजुटता की अपील, अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी, 'टीम इंडिया' के रूप में काम करने का आह्वान