loader
The Haryana Story | 'मनोहर सोच' से आज विश्व में फैल रहा 'मुरली मनोहर का गीता ज्ञान'

'मनोहर सोच' से आज विश्व में फैल रहा 'मुरली मनोहर का गीता ज्ञान'

मनोहर पहल को अब विश्व पटल पर नई पहचान मिल चुकी, उन्होंने 2016 में ब्रह्मसरोवर के तट पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाने की शुरूआत की

प्रतीकात्मक तस्वीर

केंद्रीय ऊर्जा, आवासीय, शहरी विकास कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि वर्ष 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बनेगा। इस विजन से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और वर्ष 2047 तक देश में ऊर्जा की कमी नहीं रहेगी। इन तमाम पहलुओं को लेकर केंद्र सरकार योजना तैयार कर रही है। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल रविवार को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024 में ब्रह्मसरोवर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक राष्ट्र को विकसित बनाने का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। इस रोडमैप के तहत वर्ष 2047 तक देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

अब तक 17 राज्यों का भ्रमण कर चुके

इस देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती में ऊर्जा का महत्वपूर्ण योगदान होगा, क्योंकि ऊर्जा के माध्यम से ही उद्योगों का विस्तार होगा, रोजगार के अवसर पैदा होंगे तथा देश के नागरिकों को तमाम सुविधाएं मिल पाएंगी। इसलिए वर्ष 2047 तक ऊर्जा की आपूर्ति के लिए केंद्र सरकार योजनाएं तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा की आपूर्ति के साथ ही प्रदेश विकास की राह पर आगे बढ़ेगा और हर क्षेत्र में प्रगति होगी।

उन्होंने एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक देश में ऊर्जा की कमी नहीं रहेंगी। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए अब तक 17 राज्यों का भ्रमण कर चुके है और आने वाले 3 माह में बाकी राज्यों का भी भ्रमण पूरा करेंगे। इससे हर प्रदेश में ऊर्जा की खपत, बचत और अपार संभावनाओं के बारे में फीडबैक रिपोर्ट तैयार होगी, जिससे वर्ष 2047 तक हर प्रदेश में ऊर्जा की आपूर्ति होगी और कहीं भी ऊर्जा की कमी नहीं होगी।

मनोहर लाल की पहल पर ही गीता महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप दिया

विश्व भर में गीता संदेश समस्या समाधान बन रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गीता के संदेश को विश्व भर में पहुंचाया है। यही नहीं, गीता की दिव्य आलौकिकता को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के जरिये पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल का विश्व पटल पर पहुंचाने में विशेष योगदान है।

मनोहर लाल की पहल पर ही गीता महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप दिया गया और अभी तक पांच देशों में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जा चुका है। ब्रह्मसरोवर के तट पर 9वां अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव शुरू हो चुका है। आगामी 15 दिसंबर तक गीता संदेशों की गूंज सुनाई देगी। बतौर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गीता महोत्सव के स्वरूप में बदलाव किया। उन्होंने 2016 में ब्रह्मसरोवर के तट पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाने की शुरूआत की। 

मनोहर की पहल से राज्य पार्टनर और विदेशी सहभागिता की शुरूआत हुई थी

मनोहर पहल को अब विश्व पटल पर नई पहचान मिल चुकी है। यही नहीं, गीता उत्पति के 5151 वर्ष पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लाल किले से स्वच्छ, स्वस्थ भारत, समरस भारत और नशा मुक्त भारत का संदेश दिया गया था। अहम पहलू यह भी है कि मनोहर लाल की पहल पर गीता महोत्सव के साथ राज्य पार्टनर और विदेशी सहभागिता की शुरूआत हुई थी। मॉरीशस, इंडोनेशिया, बाली, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा सहित कई अन्य देशों के मेहमान गीता महोत्सव में पहुंच चुके हैं। इस बार तंजानिया कंट्री पार्टनर के तौर है। वहीं ओडिशा स्टेट पार्टनर की भूमिका में है।

कनाडा की संसद में गीता की स्थापना की गई

अभी तक पांच देशों में मनाया जा चुका है गीता महोत्सव गीता सार्वभौमिकता को विश्वव्यापी बनाने की मनोहर लाल सोच के साथ देश-दुनिया के लोग जुड़ रहे है। पहली बार वर्ष 2019 में मॉरीशस व लंदन में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का कार्यक्रम हुआ था। उसके बाद सितम्बर 2022 में कनाडा, अप्रैल 2023 में आस्ट्रेलिया, वर्ष 2024 में श्रीलंका और इंग्लैंड में गीता महोत्सव मनाया गया।

यही नहीं कनाडा की संसद में गीता की स्थापना की गई है। अहम पहलू यह भी है कि खुद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल अपनी जेब में गीता को रखते हैं और व्यस्तताओं के बीच गीता का स्मरण करते हैं। कृष्णा सर्किट के साथ ब्रह्मसरोवर व गीता स्थली का किया गया जीर्णोद्धार बतौर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गीता की उद्गम स्थली ज्योतिसर, ब्रह्मसरोवर और सन्निहित सरोवर के विकास का खाका तैयार किया। 

बाकायदा 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी का गठन किया

मनोहर लाल की पहल पर ही कृष्णा सर्किट में कुरुक्षेत्र को शामिल किया गया। शुरूआत में ब्रह्मसरोवर व ज्योतिसर तीर्थों का जीर्णोद्धार किया गया। इसके बाद 48 कोस के तीर्थों का जीर्णोद्धार कृष्णा सर्किट के तहत शुरू हुआ। यही नहीं, मनोहर लाल ने 48 कोस के तीर्थों को भव्य बनाने और पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने के लिए बाकायदा 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी का गठन किया। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती मेला प्राधिकरण का किया गठन अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए हरियाणा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती मेला प्राधिकरण का गठन मनोहर लाल की पहल पर हुआ। 

विधानसभा में हरियाणा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती मेला प्राधिकरण विधेयक पारित किया

हरियाणा विधानसभा में हरियाणा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती मेला प्राधिकरण विधेयक पारित किया गया। प्राधिकरण बनाने का उद्देश्य मेला प्राधिकरण मेला प्रबंधन व संचालन के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को व्यापक स्वरूप प्रदान करना था। इसके पीछे मनोहर लाल की सोच थी कि अभी तक ऐसे सभी आयोजनों के लिए सरकारी खजाने से धनराशि प्रदान की जाती है, लेकिन जब प्राधिकरण अपनी गतिविधियों का संचालन आरंभ कर देगा तो उसे मिलने वाले राजस्व से भविष्य की गतिविधियों को संचालित किया जा सकेगा।

विश्व की समस्याओं का गीता में समाधान : मनोहर लाल

केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों में ही पूरे विश्व की समस्याओं का समाधान करने का मार्ग बताया गया है। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और यात्रियों को देश की हजारों साल पुरानी सांस्कृतिक विरासत को देखने और जानने का अवसर मिलता है। वहीं मनोहर लाल ने केडीबी अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक ऐसी लोकल तीर्थ यात्रा सर्किट योजना तैयार की जाए जिससे तीर्थ यात्री कुरुक्षेत्र के तीर्थों का भ्रमण कर सके।

Join The Conversation Opens in a new tab
×