दादरी के स्वामी दयाल धाम पर शुक्रवार को फोगाट खाप प्रधान सुरेश फोगाट की अध्यक्षता में खाप व किसान संगठनों के पदाधिकारियों की मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में फोगाट, सांगवान, श्योराण, सतगामा, हवेली, अठगामा सहित आधा दर्जन खापों के प्रतिनिधियों के अलावा किसान संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल हुए। करीब एक घंटे चली मीटिंग में किसान आंदोलन को लेकर मंथन किया गया। मीटिंग में चर्चा की गई कि शनिवार को दादरी जिला के खाप पदाधिकारी व किसान एकजुट होकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपेंगे। वहीं रविवार को खापों की प्रतिनिधि मंडल हिसार गांव बास गांव में होने वाली महापंचायत में पहुंचेंगे।
हरियाणा में फिर से किसान आंदोलन शुरू किया जाएगा
खापों की इस मीटिंग में ये इशारा दिया गया है कि हरियाणा में फिर से किसान आंदोलन शुरू किया जाएगा। खाप पदाधिकारियों की हुई मीटिंग बारे जानकारी देते हुए सुरेश फोगाट ने बताया कि महापंचायत में खापों द्वारा हरियाणा के सभी किसान संगठनों को एकजुट करने पर निर्णय लिया जाएगा। वहीं उन्होंने या भी कहा कि एक माह से अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल को कुछ हुआ तो आंदोलन का बिगुल बजा दिया जाएगा। फोगाट खाप आंदोलन की शुरुआत करेगी जो देशभर में खापों के माध्यम से किसान आंदोलन दोबारा शुरू किया जाएगा। कहा कि किसान आंदोलन खत्म नहीं हुआ है बल्कि स्थगित किया था। अगर सरकार ने किसानों की मांगों को नहीं माना तो आर-पार की लड़ाई की जाएगी।
एकजुट होकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को फोगाट खाप की अगुवाई में दादरी जिला की खाप प्रतिनिधियों की हुई जिसमें किसानों के पक्ष में कई फैसले लिए गये हैं। फोगाट खाप के प्रधान सुरेश फोगाट की अध्यक्षता में शुक्रवार को दादरी के स्वामी दयाल धाम पर एक मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें फोगाट, सांगवान, श्योराण, सतगामा, हवेली और अठगामा सहित कई खापों के प्रतिनिधियों के अतिरिक्त किसान संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल हुए थे।
किसान आंदोलन को लेकर करीब एक घंटे चर्चा की गई। जिसके बाद मीटिंग में फैसला किया गया कि शनिवार को दादरी जिला के खाप पदाधिकारी व किसान द्वारा एकजुट होकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके साथ ही कहा गया कि रविवार को हिसार के गांव बास में होने वाली महापंचायत में सभी खापों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
....तो फिर आर-पार की लड़ाई होगी
सुरेश फोगाट ने कहा कि फोगाट खाप आंदोलन की शुरुआत करेगी, जिसके बाद देशभर में खापों के जरिए किसान आंदोलन को फिर से शुरू किया जाएगा। सुरेश फोगाट ने कहा कि किसान आंदोलन खत्म नहीं हुआ, सिर्फ स्थगित किया गया है। अगर सरकार ने किसानों की मांग नहीं मानी, तो फिर आर-पार की लड़ाई होगी। इस मीटिंग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को महापंचायत में खापों द्वारा हरियाणा के सभी किसान संगठनों को एकजुट करने पर फैसला लिया जाएगा। फोगाट ने कहा कि किसान नेता जगजीत डल्लेवाल एक महीने से अनशन पर बैठे हुए हैं, अगर उन्हें कुछ भी हुआ, तो किसान आंदोलन का फिर से बिगुल बज जाएगा।
related
असंध में सोशल मीडिया वीडियो से विवाद, अनुसूचित जाति समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों पर केस दर्ज
श्रमिकों ने मांगें मनवाने के लिए तीसरे दिन हड़ताल कर काम रखा बंद, आईओसीएल द्वारा लिखित में मांगें मानने के बाद बनी सहमति
यमुना किनारे रास्ते को लेकर हरियाणा-यूपी आमने-सामने, सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट से सुलझेगा विवाद
Latest stories
हरियाणा की बेटी दिव्या ने दिल्ली के 'भारत मंडपम' में गाड़े सफलता के झंडे: यूथ पार्लियामेंट में किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व
सदन में 'भालू' पर छिड़ी बहस : सीएम ने कांग्रेस विधायक को कहा ‘भालू, तो भड़के हुड्डा, गरमाया माहौल!
अवैध रूप से रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने सात वर्षीय बच्चे को कुचला, मौके पर ही मौत