विश्व के मानचित्र पर साइबर सिटी के रूप में अपनी पहचान बना चुके गुरुग्राम में जाम अब आम हो गया है। साइबर सिटी के निवासियों की इस परेशानी को देखते हुए स्काई एयर नामक कम्पनी ने शहर वासियो को जाम की समस्या से निजात दिलवाने का बीड़ा उठाया है। कम्पनी ने रोजमर्रा के सामान की डीलीवरी के लिए ड्रोन का सहारा लिया है। कम्पनी ने गुरुग्राम की अडानी संसार में रोजमर्रा के सामान को के लिए ड्रोन प्वाइंट बनाया है।
जाम के झाम से तो निजात मिलेगी
मेडिकल हब, आईटी और इंडस्ट्रियल हब के रूप में उभरे गुरुग्राम की सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव अत्यधिक होता जा रहा है, जिसके चलते सड़को पर जाम अब आम हो गया है। ऐसे में शहर वासियों की समस्या उस समय और बढ़ जाती है जब उन्हें रोजमर्रा के सामान को खरीदने के लिए बाजार का रुख करना पड़ता है। सड़को पर जाम उनकी परेशानी को बड़ा देता है।
ऐसे में स्काई एयर नामक कंपनी ने लोगों को जाम से निजात दिलवाने और रोजमर्रा का सामान उनके घर और सोसायटी में पहुचाने का बीड़ा उठाया है। कंपनी सामान को ड्रोन की मदद से सोसायटी में पहुंचाएगी। इससे लोगों को जाम के झाम से तो निजात मिलेगी ही साथ ही घर बैठे रोजमर्रा का सामान भी मिल जाएगा।
7 मिनट में डिलीवरी कर उन्होंने लोगो के दिल मे जगह बनाई
वहीं स्काई एयर के फाउंडर अंकित कुमार की माने तो इसके जरिए वह जॉब भी मुहैया करवा रहे है। 7 मिनट में डिलीवरी कर उन्होंने लोगो के दिल मे जगह बनाई है। गुरुग्राम की 70 से ज्यादा सोसायटियों में सुविधा शुरू कर दी गई है, जल्द ही दिल्ली एनसीआर में लोगो को ड्रोन से डिलीवरी की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।
कम्पनी इस प्रोजेक्ट को लेकर खासी उत्साहित
ड्रोन के माध्यम से अब तक मेडिकल सुविधाए ही मुहैया करवाई जा रही थी, लेकिन अब रोजमर्रा के सामान की डीलीवरी भी शुरू की जा रही है। कम्पनी द्वारा उठाया गया यह कदम लोगो की आशाओं पर कितना खरा उतर पता है यह तो समय ही बताएगा। फिलहाल तो कम्पनी इस प्रोजेक्ट को लेकर खासी उत्साहित है।
related
अमेरिका में करनाल के युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार
'रकम नहीं दी गोलियों से भून देंगे' भाजपा पार्षद सहित तीन कारोबारियों को रंगदारी की धमकी भरी कॉल
पानीपत में नई रेनो डस्टर का भव्य लॉन्च, विधायक विज बोले-मजबूती और लग्ज़री का अनूठा संगम, पढ़ें विस्तृत ख़बर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
मन की बात : एकजुटता की अपील, अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी, 'टीम इंडिया' के रूप में काम करने का आह्वान