इन सभी गांवों में तेंदुए की मौजूदगी के सबूत मिले
वन विभाग की टीम तेंदुआ की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी कोई सफलता हासिल नहीं लग सकी है। पिछले दस दिन में जिले के स्यारोली, धतीर सहित अन्य जगहों पर भी तेंदुआ देखा गया था। विभाग को इन सभी गांवों में तेंदुए की मौजूदगी के सबूत मिले है, स्थानीय निवासियों में इसके बाद से दहशत का माहौल बना हुआ है। दस दिन बीत जाने के बाद भी तेंदुआ नहीं पकड़ा गया।
तेंदुए के पंजों के निशानों की जांच की जा रही
जिले के सदरपुर,अलावलपुर और बढराम गांव में तेंदुए की मौजूदगी के सबूत मिले है, एक ग्रामीणों ने तेंदुआ की वीडियो भी बना ली थी। ग्रामीणों से जंगल में तेंदुए को देखे जाने की सूचना मिलते ही अलावलपुर पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और वन विभाग गुरुग्राम से टीम पिंजरा व जाल लेकर मौके पर पहुंच गई।
वन विभाग के गुरुग्राम से आए इंस्पेक्टर ज्योति कुमार ने बताया कि टीम जुटी हुई है। गुरुग्राम से आए वन विभाग के इंस्पेक्टर ज्योति कुमार के नेतृत्व में आई टीम ने ईख के खेत को चारों तरफ से जाल से घेर लिया है। टीम को यहां कई जंगली पशुओं की हड्डियां मिली हैं, जो किसी बड़े शिकारी जानवर की मौजूदगी की पुष्टि करती है। तेंदुए के पंजों के निशानों की जांच की जा रही है।
तेंदुआ सदरपुर के ग्रामीणों ने जंगल में देखा था
अलावलपुर चौकी प्रभारी कुलदीप ने बताया कि तेंदुआ सदरपुर के ग्रामीणों ने जंगल में देखा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने इसकी सूचना देकर वन विभाग की टीम को मौके पर बुला लिया। जिले में तेंदुआ को इससे पहले हथीन के जंगल में, उसके बाद श्यारोली गांव के जंगल में, उसके बाद धतीर गांव के जंगल में और अब सदरपुर अलावलपुर और बढराम गांव के जंगल में देखा गया है। यह पूरा वाकया करीब एक माह के अंदर का है।
तेंदुआ खेत से निकला, जिससे वे डर गये
वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है और तेंदुए को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चला रही है। जिले के सदरपुर गांव निवासी जगदीश ने बताया कि वह बुधवार को अपनी बाइक पर अपने दोस्तों के साथ अलावलपुर से अपने गांव सदरपुर जा रहा था, उसी दौरान तेंदुआ खेत से निकला और उनकी बाइक के पास से छलांग लगाकर सड़क की दूसरी ओर खेतों में चला गया। जिससे वे डर गये और अपने गांव जाकर इस बारे में ग्रामीणों को बताया।
related
अमेरिका में करनाल के युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार
'रकम नहीं दी गोलियों से भून देंगे' भाजपा पार्षद सहित तीन कारोबारियों को रंगदारी की धमकी भरी कॉल
पानीपत में नई रेनो डस्टर का भव्य लॉन्च, विधायक विज बोले-मजबूती और लग्ज़री का अनूठा संगम, पढ़ें विस्तृत ख़बर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक