loader
The Haryana Story | अगले 70 दिन इन चार राशियों पर मेहरबान रहेंगे 'देवगुरु', जीवन में होंगे अच्छे बदलाव

अगले 70 दिन इन चार राशियों पर मेहरबान रहेंगे 'देवगुरु', जीवन में होंगे अच्छे बदलाव

गुरु ग्रह 4 फरवरी, 2025 को मार्गी हो गए हैं, जोकि नवंबर, 2024 में वक्री थे

प्रतीकात्मक तस्वीर

गुरु ग्रह का मार्गी होना वृषभ, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए लाभकारी है। इन राशियों के जातकों को आर्थिक स्थिति में सुधार, रुके हुए कामों की पूर्ति और नए अवसर मिलेंगे। नौकरी, व्यापार और निवेश में सफलता मिलेगी। इन राशियों के जीवन में बड़े सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।

अभी वृषभ राशि में मौजूद हैं गुरु ग्रह

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक़ तो गुरु ग्रह 12 साल में 12 राशियों में प्रवेश करते हैं, यानि कि वह 1 साल में राशि परिवर्तन करते हैं। उनका राशि परिवर्तन करना जातकों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आता है। वह अभी वृषभ राशि में मौजूद हैं लेकिन मई, 2025 में उनका प्रवेश मिथुन राशि में होगा। गुरु ग्रह 4 फरवरी, 2025 को मार्गी हो गए हैं जोकि नवंबर, 2024 में वक्री थे। वह वृषभ राशि में मार्गी हुए जिससे उनके जीवन में बड़ा बदलाव हुआ। इस लेख में आपको बताएंगे कि अगले 70 किन 4 राशियों को गुरु लाभ देंगे। 

इन 4 राशियों को मिलेगा

लाभ वृषभ राशि - गुरु के मार्गी होने से वृषभ राशि को बहुत लाभ होने वाला है। उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी जिससे जीवन स्तर में सुधार होगा। नौकरीपेशा वाले जातकों की सैलरी बढ़ सकती है। आपके रुके हुए सारे काम पूरे होंगे। इस दौरान रुका हुआ धन मिल सकता है। आप निवेश करना चाहते हैं तो यह एक सही समय है। व्यापारी लोगों की किस्मत चमक जाएगी। 

कन्या राशि - गुरु की सीधी चाल कन्या राशि वालों के लिए सकारात्मक होने वाली है। उनकी जीवन में शानदार बदलाव आने वाला है। नौकरीपेशा वाले जातकों की सैलरी में बढ़ोतरी की संभावना है। घर में शुभ कार्य शुरू होंगे। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकते हैं। व्यापार में पार्टनरशिप सफल होगी।

वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि के जीवन में गुरु का मार्गी होने शुभ रहेगा। आपके जीवन में अच्छे बदलाव होंगे। इस दौरान शुभ समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान खर्चे कम करें जिससे कर्ज कम हो सके।

मीन राशि - मीन राशि के स्वामी गुरु हैं। ऐसे में इनके जीवन में खास बदलाव देखने को मिलेगा। आपके रुके हुए सारे काम पूरे होंगे। - आपकी मेहनत अब जाकर सफल होगी। शेयर बाजार में निवेश का शानदार मौका है। जीवन में अब खुशियां आने वाली हैं।

(यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं।)

Join The Conversation Opens in a new tab
×