झज्जर शहर की प्रिया कॉलोनी में रिश्तो को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जिसमें जमीन के लालच में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की विधवा पत्नी को तेजधार हथियार से चोट मार कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं आरोपी ने इस वारदात को अंजाम देने के बाद खुद जहरीला पदार्थ पी लिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया।
मृतक महिला की पहचान 48 वर्षीय सुनीता पत्नी बलबीर निवासी प्रिया कॉलोनी झज्जर शहर के रूप में हुई है। मृतक महिला के पति की 20 साल पहले मौत हो चुकी थी और जिसकी दो बेटियां हैं। मृतक महिला का जेठ राजबीर लगातार घर नाम करवाने के लिए दबाव बना रहा था जब सुनीता ने घर नाम करवाने से मान कर दिया तो देर शाम राजबीर ने तेजधार हथियार कुल्हाड़ी से उसके ऊपर वार कर दिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
एसीपी धर्मवीर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि झज्जर की प्रिया कॉलोनी में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला की उसके जेठ द्वारा तेजधार हथियार से हत्या की गई है। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद जहरीला पदार्थ निगल लिया जिसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। जिस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मृतक महिला की बेटी निशु की शिकायत पर आरोपी राजबीर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक महिला का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले किया जाएगा और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
related
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक