हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज कुछ न कुछ अलग और अनोखा करने के लिए जाने जाते है, चाहे कोई योजना हो या बयान या किसी अधिकारी को लगानी हो फटकार, विज अपने अनोखे अंदाज़ से सुर्ख़ियों में रहते है। अभी 15 मार्च को अनिल विज का जन्म दिन था, जिस पर उनके समर्थकों और चाहने वालों ने खूब फूल और गुलदस्ते भेंट किये, लेकिन विज नहीं चाहते कि इन फूल गुलदस्तों को कहीं सड़क या कूड़े-कचरे के ढेर पर फेंका जाये, विज चाहते है कि लोगों की भावना का सही इस्तेमाल किया जाए।
इनसे बनने वाली खाद पौधों में डाली जाएगी
तो इसके चलते विज ने जन्मदिन पर भेंट किए गए फूलों का सार्थक उपयोग करने का फैसला लिया। जी हां, 15 मार्च को उनके जन्मदिन पर हजारों लोगों ने उन्हें गुलदस्ते भेंट किए थे, जिनसे अब कैंटोनमेंट बोर्ड खाद और अगरबत्ती बनाएगा। मंत्री अनिल विज ने इस पहल को पर्यावरण हितैषी कदम बताते हुए कहा, "हम नहीं चाहते कि ये फूल सड़कों पर फेंके जाएं। इनसे बनने वाली खाद पौधों में डाली जाएगी, जिससे नए फूल खिलेंगे और खुशबू बिखेरेंगे।" सुबह कैंटोनमेंट बोर्ड के कर्मचारियों ने इन फूलों को इकट्ठा कर ट्रॉली भरकर तोपखाना स्थित कम्पोस्ट एरिया में पहुंचाया। वहां इन्हें कम्पोस्टिंग प्रक्रिया से गुजारकर जैविक खाद और अगरबत्ती बनाई जाएगी।
हरियाणा सहित अन्य राज्यों से भी हजारों प्रशंसकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं
मंत्री अनिल विज ने अपने जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं के लिए सभी को धन्यवाद दिया और कहा, "हर संदेश ने मेरे चेहरे पर मुस्कान ला दी और मेरे दिन को और भी खास बना दिया। इतने सारे लोगों ने प्यार और आशीर्वाद दिया, इसके लिए मैं सभी का हृदय से आभारी हूं।" अनिल विज का जन्मदिन पूरे अंबाला में बड़े ही उत्सव और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हरियाणा सहित अन्य राज्यों से भी हजारों प्रशंसकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। गुलदस्तों से खाद और अगरबत्ती बनाने की यह पहल सतत विकास और स्वच्छता को बढ़ावा देने का शानदार उदाहरण है। इससे न केवल अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि जैविक खाद से हरियाली भी फले-फूलेगी।
related
अमेरिका में करनाल के युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार
'रकम नहीं दी गोलियों से भून देंगे' भाजपा पार्षद सहित तीन कारोबारियों को रंगदारी की धमकी भरी कॉल
पानीपत में नई रेनो डस्टर का भव्य लॉन्च, विधायक विज बोले-मजबूती और लग्ज़री का अनूठा संगम, पढ़ें विस्तृत ख़बर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
मन की बात : एकजुटता की अपील, अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी, 'टीम इंडिया' के रूप में काम करने का आह्वान