आज के जमाने में यह कहा जाए की कोई गांव पूर्ण रूप से नशा मुक्त हो चुका है शायद किसी को विश्वास नहीं होगा लेकिन इसका जीता जागता उदाहरण है। नारनौल के साथ लगता गांव अमरपुर जोरासी यह गांव अब पूर्ण रूप से नशा मुक्त घोषित हो चुका है और हरियाणा पुलिस की तरफ से इस गांव के बाहर नशा मुक्त गांव का बोर्ड भी लगा दिया गया है।
जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन जागरूक करने का काम लंबे समय से कर रहा
जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन समय-समय पर नशा मुक्ति को लेकर स्कूलों, महाविद्यालयों व पंचायतों में जाकर लोगों को जागरूक करने का काम लंबे समय से कर रहा है, ताकि लोग नशे से दूर रहे इसी का परिणाम अब सामने आया है। नारनौल के साथ लगते जोरासी गांव के लोग नशे से अब दूर हो रहे हैं। नशा मुक्ति का असर इस गांव पर इतना हुआ कि अब यहां पर लोग शराब आदि नशे से दूर रहने लगे हैं, यही कारण है कि महिलाएं अब बे हिचक दिन हो या रात गांव में अकेली कहीं भी आ जा सकती है।
महिलाएं अब बगैर किसी डर के अकेले आ जा सकती है
गांव के लोगों ने बताया कि अब उनके गांव में न के बराबर लोग नशा करते हैं। पंचायत और सरकार द्वारा नशे के विरुद्ध उठाया गया कदम इस गांव के लिए वरदान साबित हो रहा है। नशे को लेकर आंगनवाड़ी वर्कर और महिलाओं ने कहा कि अब इस गांव में नशे पर अंकुश लगा है और लोग काफी खुश हैं। महिलाएं जहां पहले डर के साए में रास्तों से गुजरती थी, अब बगैर किसी डर के अकेले आ जा सकती है।
सरकार ने ये एक अच्छा कदम उठाया
जोरासी गांव का नशा मुक्त होने का असर अब गांव के स्कूल में भी दिखने लगा है। जोरासी गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत एक अध्यापिका ने कहा कि अब जौरासी गांव नशा मुक्त हो गया है। इसका असर स्कूल में आने वाले बच्चों पर भी पड़ा है। अब बच्चे बगैर किसी भय के स्कूल में पढ़ने के लिए आ रहे हैं उन्होंने कहा कि सरकार ने ये एक अच्छा कदम उठाया है साथ ही लोगों से उन्होंने अपील भी की है कि लोग नशे से दूर रहे ताकि उनके घर परिवार में भी खुशियों का माहौल बना रहे।