श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के अनुसार यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की संख्या तय और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रोज करीब 15,000 यात्रियों को छोड़ा जाएगा इसलिए जल्दी पंजीकरण करवाने की सलाह दी जाती है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में यात्री की सेहत और उम्र संबंधी नियमों पर खास ध्यान दिया जाएगा। इस साल की अमरनाथ यात्रा के लिए 14 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगी। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध करवाई है। बोर्ड ने एडवांस पंजीकरण के लिए देशभर में 4 बैंकों की 533 शाखाओं में व्यवस्था की है।
ऑनलाइन पंजीकरण
- श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर ‘ऑनलाइन सेवाएं’ टैब पर क्लिक करें। ‘यात्रा परमिट पंजीकरण’ चुनें।
- दिए गए निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ने के बाद जारी रखने के लिए ‘मैं सहमत हूं’ पर क्लिक करें।
- ‘पंजीकरण करें’ पर क्लिक करें।
- जो पेज खुलेगा, उस पर आवेदक को अपना नाम, पसंदीदा यात्रा तिथि, आधार संख्या, मोबाइल नंबर सहित अन्य जानकारी दर्ज करना होगी।
- साथ ही स्कैन किए गए अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र के साथ पासपोर्ट आकार की तस्वीर अपलोड करनी होगी।
- इसके बाद मोबाइल नंबर को ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन किया जाएगा। सबमिट करने के बाद 2 घंटे के भीतर एक पेमेंट लिंक भेजा जाएगा।
- पंजीकरण शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। सफल पेमेंट के बाद यात्रा पंजीकरण परमिट पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है।
ऑफ़लाइन पंजीकरण
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने उन लोगों के लिए भी व्यवस्था की है जो व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करना पसंद करते हैं। जम्मू में यह काम वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और महाजन हॉल जैसे केंद्रों पर होंगे। यहां चुनी गई यात्रा तिथि से 3 दिन पहले टोकन स्लिप जारी होती है। तीर्थयात्री अगले दिन स्वास्थ्य जांच और औपचारिक पंजीकरण के लिए सरस्वती धाम जाते हैं। उसी दिन उन्हें अपना कार्ड लेने और प्रक्रिया पूरी करने के लिए जम्मू में आरएफआईडी कार्ड केंद्र पर भी जाना होगा।
related
अमेरिका में करनाल के युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार
'रकम नहीं दी गोलियों से भून देंगे' भाजपा पार्षद सहित तीन कारोबारियों को रंगदारी की धमकी भरी कॉल
पानीपत में नई रेनो डस्टर का भव्य लॉन्च, विधायक विज बोले-मजबूती और लग्ज़री का अनूठा संगम, पढ़ें विस्तृत ख़बर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
मन की बात : एकजुटता की अपील, अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी, 'टीम इंडिया' के रूप में काम करने का आह्वान