केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल नेवी अफसर विनय नरवाल के परिवार वालों से मिलने के बाद भावुक हुए और मनोहर लाल ने कहा कि यह बहुत ही दुख की बात है। हमारा नौजवान देश का सैनिक विनय आतंकियों का शिकार हो गया। शहीद हो गया है। उनके परिवार के लोगों को मिलने आया हूं। स्वाभाविक है कष्ट है, दुख है, पीड़ा है, परिवार ने बहुत ही अरमानों के साथ पाला और बड़ा किया। उसने लंबे समय तक देश की सेवा करनी थी, लेकिन आतंकियों द्वारा इस प्रकार की हरकत जो की गई उसकी मैं घोर निंदा करता हूं।
मीटिंग के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कई कदम उठाए गए
एक नागरिक नेपाल का भी मारा गया हैं, मैं कल नेपाल में था, नेपाल के पीएम से मिलकर मैने सांत्वना दी। पीएम मोदी और नेपाल के पीएम की बातचीत हुई है, और वो भी चिंता में थे। पर्यटन चाहे नेपाल का हो और कश्मीर का हो उसे सुरक्षित करना होगा। ये घटना चिंता की बात है। लोगों से भी मुलाकात हुई थी। पीएम मोदी ने अपने दौरे रद्द कर दिए। कल मीटिंग भी हुई। कल मीटिंग के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कई कदम उठाए गए हैं। बहुत सख्त कदम उठाए हैं।
1 मई से पहले पाकिस्तान के लोग यहां से चले जाएं
हाई कमीशन को यहां से खाली करने के लिए बोल दिया। वहां से उच्च आयोग को वापिस बुला लिया गया। अटारी बॉर्डर बंद कर दिया है। पाकिस्तान के लोगों को वीजा नहीं मिलेगा। 1 मई से पहले पाकिस्तान के लोग यहां से चले जाएं। पाकिस्तान जिसका लाभ जिसका उठाता था, वो सिंधु जल समझौता उसको एंबियंस में रख दिया गया है। पाकिस्तान इसको हल्के में ना ले, अभी भी कोई गतिविधि को किया तो इसका पाकिस्तान को खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
related
अमेरिका में करनाल के युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार
'रकम नहीं दी गोलियों से भून देंगे' भाजपा पार्षद सहित तीन कारोबारियों को रंगदारी की धमकी भरी कॉल
पानीपत में नई रेनो डस्टर का भव्य लॉन्च, विधायक विज बोले-मजबूती और लग्ज़री का अनूठा संगम, पढ़ें विस्तृत ख़बर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
मन की बात : एकजुटता की अपील, अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी, 'टीम इंडिया' के रूप में काम करने का आह्वान