सनातन संस्कृति पूरी दुनिया में एक ऐसी संस्कृति है जो हर घर और परिवार को जोड़ने के साथ-साथ सर्व समाज का भला चाहती है, इसलिए हर व्यक्ति अपनी संस्कृति से जुड़कर समाज और राष्ट्र को विकास और उन्नति की ओर ले जाने के साथ-साथ अच्छा रास्ता दिखाने का काम करें। उक्त बातें जेल और पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने समालखा में लोगों को संबोधित करते हुए कही। जोरासी गांव में एक शादी में शामिल होने के बाद समालखा पहुंचने पर मोहित अंतिल, कृष्ण नैन, प्रदीप अदियाना, रामकरण जांगड़ा ने संत सतपाल महाराज की एक ज्ञान गंगा नामक पुस्तक देकर उन्हें सम्मानित किया।
आज विदेशी लोग भी अपना रहे हैं सनातन संस्कृति
इसके बाद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि सनातन संस्कृति एक ऐसी संस्कृति है जिसको आज विदेशी लोग भी अपना रहे हैं, क्योंकि इस संस्कृति में भाव छुपे हैं, इस संस्कृति में प्रेम छुपा हुआ है और इसी संस्कृति के कारण हर घर और परिवार आपस में मिलजुल कर चलने का काम करता है। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि हम सभी जब अपनी संस्कृति के अनुरूप चलेंगे तो निश्चित रूप से हमारा समाज और राष्ट्र दिन दोगुनी रात चौगुनी करेगा।
मेहनत आज नहीं तो कल जरूर अपना रंग दिखाएगी
उन्होंने कहा कि मनुष्य जब मेहनत करता है तो उसकी मेहनत कभी बेकार नहीं जाती, इसलिए सभी लोग मेहनत करें, क्योंकि अपने लिए तो सब मेहनत करते हैं लेकिन अगर समाज के कार्यों के लिए अगर मेहनत की जाए तो वह मेहनत आज नहीं तो कल जरूर अपना रंग दिखाएगी, यानी उस मेहनत का फल उस व्यक्ति को नहीं पूरे समाज को मिलेगा। इस अवसर पर सत्यनारायण शर्मा, कृष्ण पहलवान, विनोद शर्मा, सुनील, राधेश्याम व अन्य लोगों उपस्थित थे।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक