पानीपत शहर विधायक कार्यालय के सभागार में जिला भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों, सदस्यों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने पानीपत पहुंचने पर उनका स्वागत किया और पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज ने सभी का आभार व्यक्त किया। सबसे पहले नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय करवाया गया और इस बैठक में वर्तमान परिस्थितियों और पार्टी की नीतियों पर विचार विमर्श हुआ।
ये नेता रहे मौजूद
बैठक में पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, विधान सभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, विधायक प्रमोद विज, नगर निगम मेयर कोमल सैनी और प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, पूर्व सांसद संजय भाटिया, केन्द्रीय मंत्री के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, भाजपा के जिला उप प्रधान नवीन भाटिया व जिला भाजपा के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक और अनुशासित पार्टी
बैठक को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री ने कहा कि भाजपा जहां विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है वहीं विश्व की सबसे बड़ी अनुशासित पार्टी भी है। पार्टी में कार्यकर्ताओं का पूरा मान - सम्मान होता है और पार्टी कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। ये कार्यकर्ता जहां पार्टी की कल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाते हैं वहीं जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करवाने में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं।
कंप्यूटर शिक्षा और नई तकनीक के साथ सोशल मीडिया से जुड़ने पर दिया ज़ोर
इसीलिए संगठनात्मक दृष्टि से हरियाणा भाजपा के सभी 27 जिलों की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है और प्रदेश में लगभग 600 पदाधिकारियों की घोषणा की जा चुकी है। इसलिए सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन सदस्य और कार्यकर्ता मण्डल शक्ति केन्द्र और हर बूथ तक जाकर कार्यक्रमों और पार्टी की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य करें। सभी पदाधिकारी कंप्यूटर शिक्षा और नई तकनीक के साथ सोशल मीडिया से जुड़ने पर जोर दें।
related
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
स्वच्छता सर्वे में फिसड्डी शहर, सरकार के दावों की खुली पोल, सैलजा बोलीं -'गार्बेज’ के नाम पर घोटाला रोके सरकार
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा में उठाया IDFC बैंक घोटाला और मनरेगा का मुद्दा, बोले- यह बेहद ही गंभीर मामला
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम