पानीपत निवासी युवक ने गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के नाम से फिरौती मांगने का मामला झूठा पाया गया है। पुलिस को एक युवक अनमोल निवासी विराट नगर ने दी शिकायत में उससे 25 लाख रुपये फिरौती मांगने की शिकायत दी थी। पुलिस ने धमकी भरे फोन की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अनमोल को थाने बुलाया लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ। इस पर पुलिस को शक हुआ और जांच की दिशा उसी पर केंद्रित कर दी गई। जब युवक से गहराई से पूछताछ की गई तो चौंकाने वाला सच सामने आया। युवक ने खुद ही अपने दोस्तों को गैंगस्टर के नाम से फोन और खुद को धमकी देने का नाटक किया।
पुलिस को हुआ शक
पानीपत निवासी युवक ने गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के नाम से फिरौती मांगने का मामला झूठा पाया गया है। पुलिस को एक युवक अनमोल निवासी विराट नगर ने दी शिकायत में उससे 25 लाख रुपये फिरौती मांगने की शिकायत दी थी। पुलिस ने धमकी भरे फोन की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अनमोल को थाने बुलाया लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ। इस पर पुलिस को शक हुआ और जांच की दिशा उसी पर केंद्रित कर दी गई।
पूछताछ की तो यह मामला फर्जी मिला
जब युवक से गहराई से पूछताछ की गई तो चौंकाने वाला सच सामने आया। युवक ने खुद ही अपने दोस्तों को गैंगस्टर के नाम से फोन और खुद को धमकी देने का नाटक किया। इस बारे में डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने शनिवार को बताया कि विराट नगर के एक युवक अनमोल की शुक्रवार शाम को एक वीडियो वायरल हुई थी। पुलिस ने युवक को माडल टाउन थाना में बुलाकर पूछताछ की तो यह मामला फर्जी मिला है।
रंजिशन विदेश गए उन्हीं दोनों युवकों को फंसाने के लिये ऐसा नाटक रचा
डीएसपी ने बताया कि इसी युवक ने एक लडक़ी को कुछ कह दिया गया तो उसी लड़की ने पानीपत से अमेरिका व दुबई गये अपने जानकार युवकों को बात बतलाई गई। जिस पर विदेश गये उन युवकों ने इस अनमोल को आगे से ऐसा नहीं करने को कहा गया तो इसने रंजिशन विदेश गए उन्हीं दोनों युवकों को फंसाने के लिये ऐसा नाटक रचा गया था।
हालांकि पानीपत से विदेश गये दोनों युवक अनमोल के भी पहले से जानकार है। डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि रंगदारी मांगने की इस तरह से झूठी वीडियो वायरल करने वाले युवक के खिलाफ माडल टाउन पुलिस को प्रिवेंटिव एक्शन लेने को कहा गया है। डीएसपी ने कहा कि इस तरह का युवक तो समाज में दहशत भी फैला सकता है।
related
अमेरिका में करनाल के युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार
'रकम नहीं दी गोलियों से भून देंगे' भाजपा पार्षद सहित तीन कारोबारियों को रंगदारी की धमकी भरी कॉल
पानीपत में नई रेनो डस्टर का भव्य लॉन्च, विधायक विज बोले-मजबूती और लग्ज़री का अनूठा संगम, पढ़ें विस्तृत ख़बर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
मन की बात : एकजुटता की अपील, अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी, 'टीम इंडिया' के रूप में काम करने का आह्वान