सतर्कता विभाग के चीफ विजिलेंस ऑफिसर रामेश्वर मेहरा ने पूर्व कांग्रेसी विधायक भरत सिंह छौक्कर पर गली कब्ज़ा कर पेट्रोल पम्प व कोठी बनाने के लगे आरोपों की मौका पर आकर जांच की। लोकायुक्त के आदेश पर चंडीगढ़ से जांच करने समालखा आए चीफ विजिलेंस ऑफिसर ने नगर परिषद के सचिव मनीश शर्मा, एमई राजकुमार व जेई गौरव से आरोपों बारे पूछताछ की, रिकॉर्ड तलब किया व मौका पर जा कर मुआयना भी किया।
20 मार्च 2025 को सबूतों सहित दी शिकायत पर हुई
यह कारवाई शिकायत कर्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर द्वारा लोकायुक्त जस्टिस हरिपाल वर्मा को गत 20 मार्च 2025 को सबूतों सहित दी शिकायत पर हुई है। लोकायुक्त को दी शिकायत में आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर ने आरोप लगाया था कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन ने जीटी रोड़ सीता राम कालोनी में सार्वजनिक गली पर अवैध कब्ज़ा करके वर्ष 2021 में पेट्रोल पम्प बना लिया। इसके लिए पूर्व विधायक ने पेट्रोल पम्प डीलर को अपना प्लॉट पट्टे नामा पर दिया था, जगह कम पड़ने पर गली भी पेट्रोल पम्प में शामिल कर ली गई।
गली पर सरे आम अवैध कब्ज़ा करके अपनी कोठी में मिला लिया
इसी मौके पर पूर्व विधायक के बेटे एवं जिला राजस्व अधिकारी राकेश कुमार ने भी गली पर सरे आम अवैध कब्ज़ा करके अपनी कोठी में मिला लिया। इसी सार्वजनिक गली के शेष बचे करीब बीस वर्ग गज़ रकबा पर आनंद पुत्र पूर्ण पंडित ने जबरन कब्ज़ा करके अपने मकान में शामिल कर लिया । जबकि वर्ष 2004 से सीता राम कालोनी के नक्शे के सरकारी रिकॉर्ड में यह सार्वजनिक गली के रूप में दर्ज थी । इतना ही नहीं पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर ने एक अन्य केस में हाई कोर्ट में दिये अपने ब्यान में खुद स्वीकार किया कि यहाँ पहले गली थी जिसे उन्होने पेट्रोल पम्प लगाते समय वर्ष 2021 में पेट्रोल पम्प में शामिल कर लिया था।
एनओसी रद्द करके आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग की हुई
कपूर ने लोकायुक्त को दी शिकायत में गली सरे आम पर किए गए अवैध कब्ज़ों को ध्वस्त करने, पेट्रोल पम्प का स्वीकृत नक्शा व डीसी कार्यालय से जारी हुई एनओसी रद्द करके आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग की हुई है। चीफ विजिलेंस ऑफिसर जल्द ही अपनी जांच रिपोर्ट चीफ सेक्रेटरी की मार्फत लोकायुक्त को भेजेंगे, तभी आगामी कारवाई होगी।
related
अमेरिका में करनाल के युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार
'रकम नहीं दी गोलियों से भून देंगे' भाजपा पार्षद सहित तीन कारोबारियों को रंगदारी की धमकी भरी कॉल
पानीपत में नई रेनो डस्टर का भव्य लॉन्च, विधायक विज बोले-मजबूती और लग्ज़री का अनूठा संगम, पढ़ें विस्तृत ख़बर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
मन की बात : एकजुटता की अपील, अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी, 'टीम इंडिया' के रूप में काम करने का आह्वान