हरियाणा के पानीपत में बीती रात को असंध रोड स्थित एक निजी होटल के कमरे में एक व्यक्ति और नाबालिग युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। होटल के कमरे में रात को जब दोनों की तबीयत खराब होने लगी तो होटल के कर्मचारियों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन अस्पताल में उन्हें बचाया नहीं जा सका। फिलहाल दोनों के परिजन भी हैरान हैं कि उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया। कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की सूचना थाना पुराना औद्योगिक पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
जीवन (17 वर्षीय) बाल कटिंग का काम सीखता था
जानकारी मुताबिक अश्वनी निवासी पिल्लुखेड़ा गांव में ही हेयर सैलून चला रहा थे। अश्वनी के पास ही कुरुक्षेत्र के बुरहान गांव का जीवन (17 वर्षीय) बाल कटिंग का काम सीखता था। सोमवार को वह पिल्लुखेड़ा से कुरूक्षेत्र जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन दोनों ने पानीपत के असंध रोड स्थित एक होटल में कमरा लिया। संभावना जताई जा रही है कि वे काली पॉलिथीन में कुछ खाने पीने का सामान लेकर आए थे। रात के समय होटल कर्मचारियों को कमरे से कुछ आवाजें सुनाई दी तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। जीवन ने दरवाजा खोला और उसने कर्मचारियेां को बताया कि उन्होंने कोई पदार्थ निगल लिया है। जिसके बाद होटल के कर्मचारियों ने नजदीक के एक निजी अस्पताल में इलाज के पहुंचाया, लेकिन तब तक दोनों दम तोड़ चुके थे, जिसकी सूचना परिजनों को दी गई।
जीवन को 18 साल की उम्र होते ही विदेश भेजना था
मृतक जीवन के पिता राजेंद्र ने बताया कि उससे कटिंग का काम सीखने के बाद विदेश भेजने की तैयारी थी, ताकि वहां पर इस काम का अच्छा मुनाफा मिल सकें। लेकिन उनका यह सपना अधुरा रह गया। वहीं पर जीवन इकलौता वारिश था। परिवारजनों ने बताया -किसी से कोई रंजिश या घर में कोई मामला नहीं मृतकों के परिजनों का कहना है कि मृतक अश्वनी और जीवन दुकान पर अच्छे से काम कर रहे थे। जीवन करीब 6 महीने से दुकान पर काम सीख रहा था। आपस में दोनों का व्यवहार अच्छा था और कभी किसी बात को लेकर कोई मामला नहीं हुआ। न ही दोनों के घरों से किसी को कोई परेशानी नहीं थी, फिर भी उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया, परिवार वाले भी हैरान हैं। फिलहॉल पुलिस ने परिजनों के ब्यानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों के शवों के पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांंच कर रही है।