हरियाणा में जींद के दड़ा मोहल्ला में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में दो वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ है। बच्ची के मुंह में कपड़ा था और उसका शव कंबल में लिपटा हुआ था। परिजन शव को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन पुलिस कार्रवाई से मना कर शव को घर ले गए। फिर सूचना मिलने पर डायल 112 बच्ची के घर पहुंची और शव को दोबारा नागरिक अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी संदीप कुमार नागरिक अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
साधना बच्चों के साथ खेल रही थी, करीब एक घंटे बाद देखा तो वह नहीं मिली
उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी महिला प्रीति कई वर्षों से अपने चार वर्षीय बेटे और दो वर्षीय बेटी साधना के साथ शहर के धड़ा मोहल्ला में रह रही थी। वह घरों में झाडू-पोछा करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही है। सोमवार दोपहर को उसकी बेटी साधना बच्चों के साथ खेल रही थी। करीब एक घंटे बाद देखा तो वह नहीं मिली। जिस पर उसकी आसपास तलाश की गई। मकान के पास ही कंबल में लिपटी हुई मिली। उसके मुंह में भी कपड़ा ठूंसा हुआ था। परिजन तुरंत उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बच्ची के मुंंह पर कपड़ा था और कंबल में लिपटी हुई थी, उसके ऊपर ईंटे रखी थी
घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दडा मोहल्ला निवासी विकास ने बताया कि बच्ची के मुंंह पर कपड़ा था और कंबल में लिपटी हुई थी। उसके ऊपर ईंटे रखी थी। बच्ची को अस्पताल ले आए। पहले भी चार बार बच्ची गायब हो चुकी है। डीएसपी संदीप कुमार ने बताया कि बच्ची का शव मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। बच्ची के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
पहले भी 2-3 बार वह अचानक गायब हो चुकी थी
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब बच्ची गायब हुई हो. इससे पहले भी 2-3 बार वह अचानक गायब हो चुकी थी। ऐसे में बच्ची की मौत को लेकर मोहल्ले में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं और लोग सकते में हैं।
related
अमेरिका में करनाल के युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार
'रकम नहीं दी गोलियों से भून देंगे' भाजपा पार्षद सहित तीन कारोबारियों को रंगदारी की धमकी भरी कॉल
पानीपत में नई रेनो डस्टर का भव्य लॉन्च, विधायक विज बोले-मजबूती और लग्ज़री का अनूठा संगम, पढ़ें विस्तृत ख़बर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक