बिहौली रोड पर बुधवार को दोपहर के समय केंद्रीय विद्यालय बिहौली के 12वीं कक्षा के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मृतक परिवार का इकलौता बेटा था जिसकी मौत पर परिजनों का रो-रो बुरा हाल है। वहीं शव को देखकर मां फूट-फूट कर रोई। सूचना पाकर विद्यालय की प्रिंसिपल व अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचा और बच्चे की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। सूचना मिलते ही पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मामला सीमा विवाद को लेकर उलझ गया। विवाद के चलते काफी देर तक शव सामान्य अस्पताल समालखा में रखा हुआ था जिस कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया जिसको लेकर परिजनों व अन्य पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए रोष व्यक्त किया।
ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दी
हालांकि मामले की सूचना डीएसपी समालखा को दी गई जिस पर डीएसपी ने कारवाई करवाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पानीपत सरकारी अस्पताल शव गृह में रखवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार समालखा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि शहर के जौरासी रोड कॉलोनीवासी प्रियांशु केंद्रीय विद्यालय बिहौली में 12वीं की पढ़ाई कर रहा था। स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह बाइक पर सवार होकर वापस जा रहा था जैसे ही वह बिहौली रोड पर पुरानी रेत की खान कें पास पहुंचा तो इसी दौरान ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में छात्र प्रियांशु गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए हाईवे पर सामान्य अस्पताल समालखा ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
शव देखकर मां फूट-फूट कर रोई
वहीं दूसरी ओर सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और शव देखकर मां फूट-फूट कर रोई, परिवार में इकलौते बेटे की मौत पर हर किसी की आंखें नम हो गई और घटना को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया। उधर सूचना मिलते ही समालखा थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया तो सीमा समालखा व बापौली थाना क्षेत्र को लेकर मामला उलझ गया और आगामी कार्रवाई नहीं हो पाई जिससे काफी देर तक बच्चों का शव सामान्य अस्पताल में रखा गया जिसको लेकर परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए और पुलिस के प्रति रोष व्यक्त किया।
मामला डीएसपी समालखा के दरबार में पहुंचा
मृतक के पिता राजकीय स्कूल में शिक्षक है। मामला डीएसपी समालखा के दरबार में पहुंचा जिस पर डीएसपी ने करवाई करवाने का भरोसा दिलाया। वहीं डीएसपी समालखा नरेंद्र कादियान ने कहा कि सीमा-विवाद को लेकर कोई मामला नहीं है। समालखा थाना पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी। उधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पानीपत सरकारी अस्पताल में शव ग्रह में रखवा दिया। उधर इस संबंध में जांच अधिकारी एवं सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार को कई बार संपर्क करने पर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।