loader
The Haryana Story | स्वाद और सेहतमंद गुणों के लिए जाना जाता है "राजस्थानी अमरूद"

स्वाद और सेहतमंद गुणों के लिए जाना जाता है "राजस्थानी अमरूद"

राजस्थानी अमरूद केवल एक फल नहीं, बल्कि एक स्थानीय व्यंजन और स्वास्थ्यवर्धक आहार का हिस्सा है, जो अपने अनोखे स्वाद और पोषण के लिए प्रसिद्ध है

हरियाणा में इन दिनों राजस्थानी अमरूद की डिमांड काफी बढ़ती जा रही है। राजस्थान से आने वाला यह अमरूद अंदर से लाल और मिठास से भरपूर है, जो उत्तर प्रदेश में होने वाले अमरूद से अलग है। सर्दी के मौसम में सड़कों पर इन दिनों राजस्थानी अमरूद की रेहड़ियां लोगों को अपनी और खींच रही है। राजस्थान से आए इन खास अमरूदों की बड़ी मात्रा में आमद के बाद क्षेत्र के बाजार और सड़कों पर अमरूद के ठेले लगे हुए हैं, जहां खरीददारों की खासी भीड़ जुट रही है। इस अमरूद का स्वाद और बनावट क्षेत्र के लोगों को खासा आकर्षित कर रही है। इस बार राजस्थान में अमरूद की अच्छी पैदावार हुई है।

भरपूर विटामिन C, आंखों और त्वचा के लिए फायदेमंद, बीज देते हैं आयरन

बता दें कि "राजस्थानी अमरूद" अपने स्वाद और सेहतमंद गुणों के लिए जाना जाता है, और इसे अक्सर एक पारंपरिक खट्टी-मीठी सब्जी बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जो रोटी या पराठे के साथ खाई जाती है, लेकिन यह सीधे फल के रूप में भी बहुत लोकप्रिय है और विटामिन C से भरपूर होता है, जो त्वचा और पाचन के लिए अच्छा है। राजस्थान, खासकर सवाई माधोपुर जिला, अमरूद उत्पादन के लिए जाना जाता है, जहाँ के फल स्वादिष्ट और पौष्टिक होते हैं। बताते हैं कि इसमें भरपूर विटामिन C होता है, जो आंखों और त्वचा के लिए फायदेमंद है; बीज आयरन देते हैं और पाचन में मदद करते हैं। राजस्थान की जलवायु और मिट्टी अमरूद की खेती के लिए उपयुक्त है, और यहाँ के किसान अमरूद की अच्छी किस्में उगाते हैं। राजस्थानी अमरूद केवल एक फल नहीं, बल्कि एक स्थानीय व्यंजन और स्वास्थ्यवर्धक आहार का हिस्सा है, जो अपने अनोखे स्वाद और पोषण के लिए प्रसिद्ध है। 

स्वाद और सेहत का मेल

राजस्थानी अमरूद न केवल स्वाद में बेहतरीन है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो आंखों और त्वचा के लिए लाभकारी है। अमरूद के बीज आयरन की पूर्ति करते हैं और इसके सेवन से पाचन तंत्र बेहतर होता है। यह कब्ज दूर करने और वजन कम करने में भी सहायक है।

बाजार में बढ़ी मांग

क्षेत्र के बाजारों में अमरूद बेचने वाले सुरेश बताते हैं कि राजस्थानी अमरूद की क्षेत्र में जबरदस्त मांग है। लोग इसे जमकर खरीद रहे हैं और इसके स्वाद की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, स्थानीय निवासी नरेश,राजू का कहना है कि राजस्थानी अमरूद का स्वाद लाजवाब है, जिसे क्षेत्र के लोग बड़े चाव से खा रहे हैं।

राजस्थानी अमरूद की पहचान

राजस्थान के अमरूद की मिठास, क्वालिटी और पोषण से भरपूर गुण इसे सर्दियों का पसंदीदा फल बना रहे हैं। क्षेत्र में इस बार इसकी बढ़ी हुई आपूर्ति से हर उम्र के लोग इसे खरीदने और खाने का आनंद उठा रहे हैं। फलों का इस्तेमाल लोग कई तरीकों से करते हैं। कोई सलाद के रूप में फलों को अपनी डाइट में शामिल करता है तो कोई स्मूदी या जूस पीना पसंद करता है। सर्दी में रोजाना अमरूद का जूस पीने से ढेरों फायदे मिल सकते हैं।

अमरूद इम्यूनिटी मजबूत करने में सहायक

सर्दी के दिनों में मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अमरूद आपकी इम्युनिटी मजबूत करने में सहायक साबित हो सकता है। अमरूद में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। अमरूद में फाइबर पाया जाता है। इस कारण ये पाचन को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। इस फल का जूस पीने से कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

गुणों का भंडार 

सर्दी के दिनों में हमारी त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। ऐसे में अमरूद का जूस हमारी त्वचा को जरूरी पोषण देता है। ये त्वचा की नमी को बनाए रखने और इसे चमकदार बनाने में मददगार है। आमतौर पर ठंड में वजन बढ़ने की समस्या हो जाती है। ऐसे में अमरूद का जूस वजन कम करने में सहायक हो सकता है।

Join The Conversation Opens in a new tab
×