loader
The Haryana Story | पानीपत में जनवरी के पहले पखवाड़े में ठंड से महिला समेत आठ लोगों की मौत

पानीपत में जनवरी के पहले पखवाड़े में ठंड से महिला समेत आठ लोगों की मौत

बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाएं, जन सेवा दल ने चार लावारिस शवों का किया अंतिम संस्कार

जनवरी माह के पहले पखवाड़ा ठंड और कोहरे के कारण भारी साबित हुआ है। जिले की बात करें तो इन 15 दिनों में एक महिला सहित करीब आठ लोगों की मौत ठंड के कारण हुई हैं, जो कि केवल शहर में है। वहीं पर असंध रोड स्थित शिवपुरी में प्रतिदिन चार से पांच शव अंतिम संस्कार के लिए आ रहे हैं। जनसेवा दल के सदस्य चमन गुलाटी ने बताया कि इस बार भंयकर ठंड हो रही हैं जिससे बुजुर्ग व्यक्ति झेल नहीं पा रहे हैं और ठंड का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से भी अपील की है कि वे रात के समय खुले आसमान के नीचे सोने से लोगों को रोकें और रैन बसेरों में समुचित व्यवस्था करें ताकि कोई ठंड से न मर सकें। शुक्रवार को उन्होंने लावारिस हालत में मिले चार शवों का अंतिम संस्कार किया हैं।

मेहनत मजदूरी करने के बाद ये लोग फुटपाथ पर ही सो जाते हैं

फूटपाथों पर सो रहे लोग पानीपत की औद्योगिक नगरी में बहुत से लोग बाहर से आकर यहां पर मेहनत मजदूरी करते हैं। मेहनत मजदूरी करने के बाद ये लोग फुटपाथ पर ही सो जाते हैं। जनसेवा दल के सदस्य चमन गुलाटी ने बताया कि अब जबकि तापमान रात के समय 2 डिग्री हो रहा हैं ऐसे में खुले आसमान के नीचे ठंड लगने का खतरा बढ़ जाता है। पानीपत में बस स्टैंड से लेकर सेक्टर-11-12 कट तक सैकड़ों लोग फुटपाथ सोते हुए मिल जाते हैं। यहां पर यह भी बताने योज्य है कि कुछ लोग जानबूझकर भी फुटपाथ पर आते हैं ताकि रात के समय कोई दानी सज्जन उन्हें कंबल दें दे। प्रशासन को चाहिए कि ऐसे लोगों को खुले आसमान के नीचे सोने से रोके और उन्हें रैन बसेरों में भेजे। 

न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी, 5 पर पहुंचा

शुक्रवार को अलसुबह धुंध जारी रही, जो कि दोपहर के 12 बजे तक रही। वहीं पर दिन के समय धूप निकली तो कुछ राहत मिली। वहीं पर मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ौतरी हुई हैं जो कि 5 डिग्री तक रहा है। ये दिन का तापमान है रात को इससे भी कम हो जाता है। शाम के समय फिर से हल्की धुंध आसमान में छा गई और ठंड बढ़ गई। धुंध बढऩे के कारण शहर के तमाम बाजार समय से पहले ही नौ दो गयारह हो गये थे और सडक़ें भी सुनसान सी नजर आने लगी थी। ठंड में एक ओर जहां पर यात्रियों की संख्या में कमी आई हैं वहीं पर ट्रेनों की बिगड़ती हालत सुधार की बजाए ओर बिगड़ती जा रही हैं।

डिपो पर धुंध की वजह से बसें नहीं पहुंच पा रही

घंटो तक ट्रेनें लेट रहने के कारण यात्री अपने टिकटों को कैंसिल करवाने में ही भलाई समझ रहे हैं। हालांकि लंबी दूरी ट्रेनों जिस समय आए उस समय तक इंतजार यात्री कर रहे हैं। वहीं पर धुंध के चलते प्राइवेट वाहनों और बसों की हालत भी दयनीय हो चुकी हैं। डिपो पर धुंध की वजह से बसें नहीं पहुंच पा रही हैं जिसके कारण सारा टाइम टेबल गड़बड़ा गया है। मौसम विभाग का कहना है कि धुंध होने की वजह से ठंड अधिक महसूस हो रही हैं। हालांकि तापमान की बात करें तो वह अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 पर चला गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने इसका कारण यह है कि क्षेत्र में 19 जनवरी से बादल छाए रहेंगे जिसके कारण 20 से 21 जनवरी तक कई स्थानों पर हल्की से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती हैं। उसके बाद फिर से तापमान में कमी आएगी और ठंड महसूस होगी।

Join The Conversation Opens in a new tab
×