कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद चौधरी बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही सद्भाव यात्रा की 187 वें दिन की शुरुआत आज बुधवार को समालखा के देहरा गांव से हुई यहां पर स्कूल के मास्टर राकेश गाहल्याण के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह , पूर्व विधायक असंध शमशेर सिंह गोगी यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय छौक्कर, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष जगदेव मलिक व मोहकम छौक्कर आदि का फूल मालाओं व पगड़ी पहनाकर व शाल ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया इससे पहले छात्राओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह का तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद यात्रा महावटी, गढ़ीत्यागान, पट्टीकल्याणा से होते हुए चुलकाना गांव में संपन्न हुई।
किसानों को लेकर बड़ा बयान दिया
बृजेंद्र सिंह तबीयत खराब होने की वजह से सद्भाव यात्रा में शामिल नहीं हो सके। सद्भाव यात्रा के दौरान गांव देहरा में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने किसानों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच हुई व्यापार डील पर चिंता जताई। उनका कहना है कि इस समझौते से भारतीय किसानों को भारी नुकसान हो सकता है। अगर अमेरिका से सस्ता अनाज और अन्य कृषि उत्पाद भारत में आने लगे, तो यहां का गेहूं बिक नहीं पाएगा क्योंकि अमेरिका अपने किसानों को हर साल करीब 60 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद देता है जब की भारत में सिर्फ 6 हजार रुपए दिये जाते हैं।
यहां की फसल बिक नहीं पाएगी
अमेरिका में यह मदद किसी नुकसान की भरपाई के लिए नहीं, बल्कि किसानों को मजबूत बनाने के लिए दी जाती है। इसलिए वो सस्ते भाव में अपनी फसल और अन्य कृषि उत्पाद भारत में आने लगे, तो यहां की फसल बिक नहीं पाएगी। उन्होने कहा की सद्भाव यात्रा के जरिए वे गांव-गांव जाकर लोगों को एकता, भाईचारे और किसानों के मुद्दों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक शमशेर गोगी, पूर्व युथ प्रदेश अध्यक्ष संजय छौक्कर, पूर्व जिला अध्यक्ष पानीपत जगदेव मलिक, रघवीर सन्धू, सुरेन्द्र खरब, मोहकम सिंह छौक्कर, सुभाष तंवर, मास्टर राकेश गाहल्याण, सूरजभान सहरावत, महेंद्र मलिक, सुभाष डिडवाड़ी एडवोकेट, चरणजीत चन्नी आदि मौजूद रहे।
related
धान खरीद में देरी पर भड़के अभय चौटाला, बोले- दो दिन में धान खरीद शुरू करो, वरना लठ लेकर मंडी आऊंगा
संवादहीनता से उपजे आंदोलन: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों बताया Gen-Z को सबसे ईमानदार और देशभक्त पीढ़ी?
₹4,200 करोड़ का एक्सप्रेसवे पंखों से सुखाया गया! अखिलेश यादव बोले- 'यह भाजपाई तरक्की की नई हवा है'
Latest stories
‘चंद्रावल’ की याद से ‘फुलन’ तक...सूट की जेब पर लगा एक छोटा-सा 'ब्रोच' और उससे जुड़ी अभिनेता आकाश दहिया की एक 'बड़ी कहानी'
गुरुग्राम में अस्पताल पर सियासत, बिना नाम लिए राव नरबीर पर आरती राव का तंज, बोलीं- ‘कुछ लोगों को मेरा चाय पीना अच्छा नहीं लगता’
धान खरीद में देरी पर भड़के अभय चौटाला, बोले- दो दिन में धान खरीद शुरू करो, वरना लठ लेकर मंडी आऊंगा