हिसार के सूर्य नगर में डेयरी संचालक जीवन की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को लोगों का आक्रोश देखने को मिला। हत्या के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने हिसार के चार टोल प्लाजा समेत हरियाणा के कई अन्य टोल को करीब तीन घंटे तक बंद करवाया। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक टोल संचालन प्रभावित रहा। प्रदर्शन में शमशेर नंबरदार, दशरथ, सुरेश कोथ, जयवीर, दलबीर पंघाल, उमेद लोहान, मनोज राठी, शमशेर अवनी चौधरी, मृतक जीवन की पत्नी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक हत्या मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

विधायक पर मुख्य आरोपी को बचाने का आरोप
धरने पर बैठे लोगों ने जींद के विधायक अत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि हत्या मामले का मुख्य आरोपी रमेश विधायक के रिश्तेदारों या करीबी संपर्क में है और उसे कथित तौर पर बचाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से मांग की कि किसी भी राजनीतिक या प्रभावशाली व्यक्ति के दबाव में आए बिना मुख्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए। लोगों का कहना है कि हत्या के मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन मुख्य आरोपी समेत कुछ अन्य लोग अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इसी को लेकर मृतक के परिवार और ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है।
15 अगस्त को लेकर बड़ा ऐलान
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि 15 अगस्त से पहले सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को तिरंगा झंडा फहराने नहीं देंगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मांग पूरी कराने के लिए वे किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।
15 लोगों पर केस, 7 गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार सूर्य नगर में डेयरी संचालक जीवन की हत्या के मामले में कुल 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। आरोपी की तलाश हरियाणा के अलावा पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी की जा रही है।
मृतक के घर सुरक्षा तैनात, पत्नी को नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू
मामले को लेकर हुई महापंचायत में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग प्रमुखता से उठाई गई थी। इसके बाद प्रशासन ने मृतक के घर पर चार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की है। वहीं, मृतक की पत्नी को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत नौकरी देने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा।
related
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?