करनाल, 13 अप्रैल 2024: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल लोकसभा के प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर ने आज करनाल के गुरुद्वारा साहिब में पहुंचकर बैसाखी पर्व पर लंगर में सेवा की। उन्होंने गुरु घर में माथा टेका और संतों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने जलियांवाला बाग घटना को याद करते हुए देश के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
संतों का लिया आशीर्वाद
पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कहा कि आज देश का बहुत बड़ा पर्व है और वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें संतों का आशीर्वाद लेने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि निर्मल कुटिया में कई सालों से गुरुद्वारा साहिब में लंगर सेवा चल रही है और गरीब-अमीर सभी के लिए यह एक समान है। उन्होंने कहा कि आज लंगर की सेवा करके उन्हें बहुत अच्छा लगा।
जलियांवाला बाग घटना को किया याद
मनोहर लाल ने कहा कि आज के दिन अत्याचारी जनरल डायर ने जलियांवाला बाग में हमारे देश के हजारों लोगों को शहीद किया था। उन्होंने कहा कि वह आज उन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं।
कार्यकर्ताओं के साथ बैठक
इसके बाद मनोहर लाल भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के लिए रवाना हो गए। शाम को वह लोकसभा कौर कमेटी के साथ भी बैठक करेंगे।
related
आईपीएस अधिकारी आत्महत्या मामले में बढ़ सकती है सरकार की टेंशन, आरपार की लड़ाई और मांगों पर अड़ा परिवार
आईपीएस अधिकारी आत्महत्या मामला : चार दिन बाद भी नहीं हुआ शव का पोस्टमार्टम, आईएएस पत्नी ने FIR पर जताया एतराज
हरियाणा की इस अनाजमंडी में दो पक्षों में हुआ विवाद, चाकू और गोलियों से हमला, 2 को लगी गोली
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम