हरियाणा के युवा रग्बी खिलाड़ी दीपक कुमार पूनिया को एशियाई डिविजन 1 रग्बी (15 एस) चैम्पियनशिप में भारतीय पुरुष रग्बी टीम की कप्तानी सौंपी गई है। यह जानकारी हरियाणा रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र मोर द्वारा दी गई।
दीपक कुमार पूनिया हिसार के कनोह गांव के रहने वाले हैं और वे हरियाणा की पुरुष रग्बी (7 एस) टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और राष्ट्रीय खेलों में अपनी टीम का नेतृत्व करते हुए स्वर्ण पदक जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
एशियाई डिविजन 1 रग्बी (15 एस) चैम्पियनशिप का आयोजन श्रीलंका में 30 अप्रैल से 5 मई तक किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में एशिया की शीर्ष रग्बी टीमें हिस्सा लेंगी। भारतीय टीम में हरियाणा से प्रिंस खत्री, मोहित खत्री और नीरज भी शामिल किए गए हैं।
भारतीय टीम के हैड कोच के तौर पर साउथ अफ्रीका के नास बोथे को नियुक्त किया गया है, जबकि फॉरवर्ड कोच की भूमिका साउथ अफ्रीका के किआनो निभाएंगे। कोलकाता के टेरेंस सहायक कोच होंगे। भारतीय टीम 28 अप्रैल को श्रीलंका के लिए रवाना होगी।
युवा दीपक कुमार पूनिया के लिए यह एक बड़ा अवसर है, जहां वे अपने प्रदर्शन से न केवल खुद को बल्कि देश को भी गौरवान्वित करने का मौका पाएंगे। उनसे बड़ी उम्मीदें हैं कि वे अपनी अगुवाई में भारतीय टीम को शानदार प्रदर्शन कराएंगे।
related
एशियन गेम्स में सिल्वर जीतकर यशवीर ने बढ़ाया प्रदेश का मान, दादी की आंखों में खुशी के आंसू, बोलीं- पोते ने मेरी उम्र 2 साल बढ़ा दी
ग्लासगो में भारत का डबल धमाका: जैवलिन थ्रो में नीरज ने सिल्वर, यशवीर ने जीता ब्रॉन्ज, नीरज ने ठंडे मौसम और तेज हवाओं को एक बड़ी चुनौती बताया
ज़ज़्बे को सलाम: धनुषकोडी से श्रीलंका तक समुद्र चीरकर लौटीं काम्या भारद्वाज, गुरुग्राम में हुआ जोरदार इस्तकबाल
Latest stories
‘चंद्रावल’ की याद से ‘फुलन’ तक...सूट की जेब पर लगा एक छोटा-सा 'ब्रोच' और उससे जुड़ी अभिनेता आकाश दहिया की एक 'बड़ी कहानी'
गुरुग्राम में अस्पताल पर सियासत, बिना नाम लिए राव नरबीर पर आरती राव का तंज, बोलीं- ‘कुछ लोगों को मेरा चाय पीना अच्छा नहीं लगता’
धान खरीद में देरी पर भड़के अभय चौटाला, बोले- दो दिन में धान खरीद शुरू करो, वरना लठ लेकर मंडी आऊंगा