वर्तमान दौर आधुनिकता का दौर है। जीवन यापन के साधनों के लिए पहले जहां हमें काफी मशक्कत करनी पड़ती थी, आज विज्ञान और प्रौद्योगिकी ने इसे बहुत आसान कर दिया है। एक से एक नए साधन ईजाद किइ गए हैं और किए भी जा रहे हैं।
इनमें से ही एक खोज है मेट्रो, जिसने वातावरण के प्रदूषण को तो कम किया ही है, लेकिन इसके साथ-साथ हमारी यात्रा को भी आसान कर दिया है। गौरतलब है कि भारत में मेट्रो की शुरुआत अक्टूबर 1984 में कोलकाता से हुई। वर्तमान में भारत में कुल 15 मेट्रो स्टेशन मौजूद हैं, जिनमें से दिल्ली सबसे बड़ा मेट्रो स्टेशन है।
पुराने गुरुग्राम में भी मेट्रो का विस्तार
दिल्ली के पास मौजूद राज्य हरियाणा के गुरुग्राम जिले में मेट्रो का विस्तार करने की योजना बनाई जा रही है। इसकी आधारशिला फरवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी। इससे यात्रियों को हुडा सिटी सेंटर से पुराने गुड़गांव से साइबर सिटी तक पहुंचने में काफी मदद मिलेगी। पुराने गुरुग्राम में भी मेट्रो का विस्तार करने की बात की जा रही है जिसके लिए रेल लिमिटेड कंपनी बनाई जाएगी।
अनुभवी अधिकारियों का ही होगा चयन
दिल्ली में डिप्यूटेशन के लिए आने वाले अधिकारियों को अधिक अनुभव है इसलिए इस कंपनी में उन अधिकारियों का ही चयन किया जाएगा। जब यह चयन प्रक्रिया पूरी तरह से हो जाएगी, उसी समय ही जमीन स्तर पर इस प्रोजेक्ट शुरुआत कर दी जाएगी।
टेंडर प्रक्रिया हुई पूरी
इस प्रोजेक्ट के लिए जो भी पैसा चाहिए होगा, उसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। बस अब कंपनी को स्टेशनों से लेकर रूट के डिजाइन का काम करना है। जैसा कि आपको बताया गया है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है जिस कारण जल्द से जल्द इस कार्य को शुरू किया जाएगा।
कितनी लागत आएगी
इस प्रोजेक्ट के लिए 5,452 करोड़ की लागत आएगी। इस रेल कॉरिडोर की 28.5 किलोमीटर लंबा बनाया जायेगा। इसमें कुल मिलाकर 27 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे जिससे लोगों को आने जाने के लिए बहुत अच्छी सुविधा प्राप्त होगी।
कितने मेट्रो स्टेशन बनेंगे
इस प्रोजेक्ट के तहत 27 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे जो की गुरुग्राम के यात्रियों के सफर को आसान और सस्ता बना देंगे।
related
“दो रोटी कम खाओ, लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाओ”, दाखिला मिशन ने पकड़ी रफ्तार
ग्रीन पानीपत मिशन को नई उड़ान, 3 लाख पौधारोपण का लक्ष्य, मंत्री विपुल गोयल बोले- उद्योगपति आय का 2 % पर्यावरण संरक्षण पर करें खर्च
मुख्यमंत्री से रूस के राजदूत ने की मुलाकात : आईटी, ऑटोमोबाइल, एग्रो-प्रोसेंसिंग और तकनीकी सहयोग पर दिया जोर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
मन की बात : एकजुटता की अपील, अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी, 'टीम इंडिया' के रूप में काम करने का आह्वान