हरियाणा के परिवहन, ऊर्जा एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने परिवहन विभाग संभालते ही अम्बाला छावनी बस स्टैंड के ढांचागत में सुधार लाने की कवायद प्रारंभ कर दी है। परिवहन मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी बस स्टैंड की स्पेशल रिपेयर के लिए सरकार ने 92.37 लाख रुपए की प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी है। इस संबंध में परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि सरकार ने 92.37 लाख रुपए की प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी है और बहुत जल्द अम्बाला छावनी बस स्टैंड की रिपेयर के लिए कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
अंबाला छावनी बस स्टैंड जीटी रोड पर सबसे महत्वपूर्ण बस स्टैंड
उन्होंने बताया कि बस स्टैंड के ढांचागत को पहले से भी अधिक बेहतर बनाया जाएगा, ताकि यहां आने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि अंबाला छावनी बस स्टैंड जीटी रोड पर सबसे महत्वपूर्ण बस स्टैंड है और रोजाना यहां से हजारों यात्री अलग-अलग राज्यों में आने-जाने के लिए बसों से उतरते व चढ़ते हैं। उन्होंने बताया कि 92.37 लाख रुपए की प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही यहां पर विभिन्न ढांचागत की मरम्मत कराई जाएगी।
चौबीस घंटे के भीतर ही परिवहन विभाग ने बताई गई विभिन्न खामियों को ठीक किया
गत दिनों परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने के कुछ घंटे के भीतर ही परिवहन मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी बस स्टैंड पर व्यवस्थाओं को जानने के लिए औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कई खामियां उन्हें मिली थी और उन्होंने मौके पर ही बस स्टैंड इंचार्ज (एसएस) को निलंबित करने के निर्देश दिए थे। हालांकि परिवहन मंत्री अनिल विज के निरीक्षण के चौबीस घंटे के भीतर ही परिवहन विभाग ने बताई गई विभिन्न खामियों को ठीक किया था ताकि यात्रियों को समस्याओं का सामना न करना पड़े।
अम्बाला से दिल्ली बस में सफर कर जानी थी समस्याएं
गत दिनों ही परिवहन मंत्री अनिल विज अम्बाला छावनी बस स्टैंड से दिल्ली तक बस में सफर किया था और इस दौरान उन्होंने यात्रियों से बातचीत करते हुए समस्याओं को भी जाना था। इस दौरान बीच मार्ग में विज ने करनाल व पानीपत बस स्टैंड पर भी निरीक्षण किया था।
विज के प्रयासों से ही वर्ष 1999 में नया बना था अम्बाला छावनी बस स्टैंड
गौरतलब है कि परिवहन मंत्री अनिल विज के प्रयासों से ही वर्ष 1999 में अम्बाला छावनी बस स्टैंड को नया रूप दिया गया था। पहले यहां छोटा बस स्टैंड था, मगर अनिल विज के प्रयासों से नया बस स्टैंड बना जोकि जीटी रोड सबसे बड़ा बस स्टैंड बनाया गया था।
related
“दो रोटी कम खाओ, लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाओ”, दाखिला मिशन ने पकड़ी रफ्तार
ग्रीन पानीपत मिशन को नई उड़ान, 3 लाख पौधारोपण का लक्ष्य, मंत्री विपुल गोयल बोले- उद्योगपति आय का 2 % पर्यावरण संरक्षण पर करें खर्च
मुख्यमंत्री से रूस के राजदूत ने की मुलाकात : आईटी, ऑटोमोबाइल, एग्रो-प्रोसेंसिंग और तकनीकी सहयोग पर दिया जोर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
मन की बात : एकजुटता की अपील, अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी, 'टीम इंडिया' के रूप में काम करने का आह्वान