हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या और दिवाली पर हरियाणा को नए मुख्य सचिव मिल गए। IAS के 1989 बैच के अधिकारी विवेक जोशी को हरियाणा का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया, जो वर्तमान मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद की जगह लेंगे। जी हां भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1989 बैच के अधिकारी विवेक जोशी को गुरुवार को हरियाणा का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया।
हरियाणा सरकार के एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, जोशी के हरियाणा कैडर में शामिल होने पर उन्हें राज्य सरकार के मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। जोशी वर्तमान मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद की जगह लेंगे, जो 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और गुरुवार को इस पद से सेवानिवृत्त हो गए।
जोशी को उनके मूल कैडर में वापस भेजने को मंजूरी दे दी
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) के सचिव विवेक जोशी को हाल ही में केंद्र से उनके कैडर राज्य हरियाणा वापस भेज दिया गया था। उन्हें इस वर्ष अगस्त में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग का सचिव नियुक्त किया गया था। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति संबंधी समिति ने हरियाणा सरकार के अनुरोध पर जोशी को उनके मूल कैडर में वापस भेजने को मंजूरी दे दी।
यूपी के रहने वाले हैं जोशी
डॉ. विवेक जोशी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उनका जन्म 21 मई, 1966 में हुआ था। विवेक जोशी ने आईटी रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और फिर उन्होंने IIFT, नई दिल्ली से इंटरनेशनल बिजनेस में पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा किया। बाद में उन्होंने ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल एंड डेवलपमेंट स्टडीज से इंटरनल इकोनॉमिक्स में एमए और फिर पीएचडी डिग्री ली।
इन पदों की ज़िम्मेदारी भी संभाल चुके जोशी
- 4 तक केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त के रूप में कार्य किया।
- भारतीय रिजर्व बैंक और देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक के बोर्ड के सदस्य भी रहे।
- कपड़ा मंत्रालय (2001-2006) में डायरेक्टर के रूप में काम किया।
- सार्वजनिक खरीद नीति तैयार करने में एडवाइजर के रूप में रहे हैं।
- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (2010-2014) में संयुक्त सचिव के रूप में भी काम किया।
- हरियाणा के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के अलावा कई प्रमुख पदों पर रह चुके हैं।
related
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
“दो रोटी कम खाओ, लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाओ”, दाखिला मिशन ने पकड़ी रफ्तार
ग्रीन पानीपत मिशन को नई उड़ान, 3 लाख पौधारोपण का लक्ष्य, मंत्री विपुल गोयल बोले- उद्योगपति आय का 2 % पर्यावरण संरक्षण पर करें खर्च
Latest stories
हरियाणा का ₹590 करोड़ का 'IDFC बैंक कांड': CBI की एंट्री से सिस्टम में खलबली, रडार पर 5 IAS और HCS अफसर
कांग्रेस में 'गद्दारों' की खैर नहीं! क्रॉस वोटिंग की जांच रिपोर्ट तैयार, जल्द गिरेगी गाज
चौधरी बीरेंद्र सिंह की चेतावनी: "अमेरिकी डील से भारतीय किसानों पर मंडराया संकट, 60 लाख बनाम 6 हजार की मदद का गणित"