हरियाणा के उन सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है, जिनकी पेंशन तीन हजार रुपये से कम है। ऐसे सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बुढ़ापा पेंशन के माध्यम से सरकार भरपाई करेगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। दरअसल, प्रदेश में एचएमटी और एमआईटीसी सहित विभिन्न विभागों और बोर्ड, निगमों के करीब सवा लाख सेवानिवृत्त कर्मचारी ऐसे हैं, जिनकी ईपीएफ की पेंशन बुढ़ापा पेंशन से भी काफी कम मिल रही है।
ईपीएफ पेंशन भोगियों की राशि में भी उसी अनुपात में होगी बढ़ोतरी
उदाहरण के तौर पर अगर किसी सेवानिवृत्त कर्मचारी को ईपीएफ से एक हजार रुपये पेंशन मिल रही है तो सरकार दो हजार रुपये बुजुर्ग सम्मान भत्ते की मद में अलग से देगी। मामला विधानसभा में उठने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऐसे कर्मचारियों को पेंशन के दायरे में लाने की घोषणा की थी। आगे जब भी बुढ़ापा पेंशन की राशि बढ़ेगी ईपीएफ पेंशन भोगियों की राशि में भी उसी अनुपात में बढ़ोतरी होगी। नागरिक संसाधन एवं सूचना विभाग का फील्ड कोऑर्डिनेटर प्रोग्रामर इसे तुरंत वेरीफाई करेगा और तीन हजार रुपये से कम राशि की पेंशन पात्र व्यक्ति के खाते में आनी शुरू हो जाएगी।
इस लिंक पर भरे डिटेल्स
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। इस बारे में हरियाणा परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने बताया कि ऐसे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सिटीजन आईडी से फैमिली आईडी ऑपरेटर्स के माध्यम से https://meraparivar.haryana.gov.in पर अपनी डिटेल भरनी है।
related
“दो रोटी कम खाओ, लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाओ”, दाखिला मिशन ने पकड़ी रफ्तार
ग्रीन पानीपत मिशन को नई उड़ान, 3 लाख पौधारोपण का लक्ष्य, मंत्री विपुल गोयल बोले- उद्योगपति आय का 2 % पर्यावरण संरक्षण पर करें खर्च
मुख्यमंत्री से रूस के राजदूत ने की मुलाकात : आईटी, ऑटोमोबाइल, एग्रो-प्रोसेंसिंग और तकनीकी सहयोग पर दिया जोर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक