हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चुनावों के दौरान सरकार के संकल्प पत्र में शामिल महिलाओं को 2100 रुपए देने की घोषणा पर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने इस वायदे को पूरा करते हुए महिलाओं के सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के लिए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लागू करने का निर्णय लेने से साथ सहायता जारी करने का समय भी निर्धारित कर दिया है। इस योजना का पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर 2025 को शुभारम्भ होगा।
यदि एक परिवार में 3 पात्र महिलाएं हैं, तो उन तीनों महिलाओं को लाभ मिलेगा
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि योजना का लाभ 23 वर्ष या उससे अधिक आयु की सभी महिलाओं (विवाहित और अविवाहित) को मिलेगा। योजना के अंतर्गत 1 लाख रुपए से कम आय वाले परिवारों को शामिल किया गया है। योजना का लाभ लेने के लिए अविवाहित आवेदिका का या विवाहित आवेदिका के पति का हरियाणा में पिछले 15 साल से निवासी होना आवश्यक होगा। योजना के तहत एक परिवार में महिलाओं की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। यदि एक परिवार में 3 पात्र महिलाएं हैं, तो उन तीनों महिलाओं को लाभ मिलेगा।
इन्हें नहीं मिलेगा लाभ
शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा पहले से चलाई जा रही ऐसी 9 योजनाओं नामत: वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना, विधवा और निराश्रित महिलाओं को वित्तीय सहायता, हरियाणा दिव्यांग पेंशन योजना, लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता, कश्मीरी विस्थापित परिवारों को वित्तीय सहायता, बौने के लिए भत्ता योजना, एसिड अटैक पीड़ित महिला और लड़कियों के लिए वित्तीय सहायता, विधवा और अविवाहित महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता, पदम पुरस्कार सम्मानित के लिए हरियाणा गौरव सम्मान सहायता, जिनमें आवेदिकाओं को पहले से ही अधिक राशि की पेंशन का लाभ मिल रहा है, उन्हें दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा
शिक्षा मंत्री ढांडा ने कहा कि साथ ही सरकार ने फैसला लिया कि जो स्टेज 3 और 4 कैंसर पीडि़त मरीजों, सूचीबद्ध 54 दुर्लभ बीमारियों और हीमोफिलिया, थैलेसिमिया और सिकल सेल से पीडि़त जिन आवेदिकाओं को पेंशन का लाभ मिल रहा है, उन्हें दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा। जिस दिन कोई आविवाहित लाभार्थी 45 वर्ष की आयु पूरी करेगी उस दिन वे ऑटोमैटिक विधवा और निराश्रित महिलाओं को वित्तीय सहायता योजना के लिए पात्र हो जाएंगी। इसी प्रकार लाभार्थी महिला जैसे ही 60 वर्ष आयु की होगी, वे ऑटोमैटिक वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन योजना के लिए पात्र हो जाएगी।
गजट नोटिफिकेशन करने के साथ-साथ एक एप भी लॉन्च किया जाएगी
शिक्षा मंत्री हरियाणा ने कहा कि सरकार द्वारा जल्द ही योजना की गजट नोटिफिकेशन करने के साथ-साथ एक एप भी लॉन्च किया जाएगी। इस पर पात्र महिला अपना पंजीकरण करेगी। हर संभावित पात्र महिला को एसएमएस भी जाएगा कि इस योजना के लिए आप पात्र हैं, एप पर आवेदन करें। सभी पात्र महिलाओं की सूची सभी पंचायत और वार्डों में प्रकाशित की जाएगी। सभी ग्राम सभाओं और वार्ड सभाओं को सूची पर कोई भी आपत्ति दर्ज करने का अधिकार होगा।
related
“दो रोटी कम खाओ, लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाओ”, दाखिला मिशन ने पकड़ी रफ्तार
ग्रीन पानीपत मिशन को नई उड़ान, 3 लाख पौधारोपण का लक्ष्य, मंत्री विपुल गोयल बोले- उद्योगपति आय का 2 % पर्यावरण संरक्षण पर करें खर्च
मुख्यमंत्री से रूस के राजदूत ने की मुलाकात : आईटी, ऑटोमोबाइल, एग्रो-प्रोसेंसिंग और तकनीकी सहयोग पर दिया जोर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
मन की बात : एकजुटता की अपील, अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी, 'टीम इंडिया' के रूप में काम करने का आह्वान