कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र को लेकर निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग की सभी योजनाओं को फरीदाबाद हल्के में लागू करने के निर्देश दे दिए है। बैठक में वर्तमान स्कूलों को पीएम श्री, सीएम श्री, बुनियाद जैसे स्कूलों का दर्जा देने पर भी मंथन हुआ। स्कूलों के विकास में CSR फंड के इस्तेमाल को लेकर कंपनियों से भी संपर्क करने को लेकर बात हुई। वर्तमान में फरीदाबाद हल्के में कुल 26 स्कूल है, जिनमें से 16 प्राइमरी, 10 सीनियर सेकेंडरी और एक मिडिल स्कूल है।
हर रोज आने वाली दिक्कतों का स्थाई समाधान किया जा रहा
हरियाणा में रजिस्ट्रियों को लेकर हो रही दिक्क्तों पर राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने जमीन रजिस्ट्रेशन में एक ऐतिहासिक बदलाव किया है। बदलाव के चलते कुछ दिक्कतें जरूर आ रही हैं। हर रोज आने वाली दिक्कतों का स्थाई समाधान किया जा रहा है। मंगलवार को हरियाणा में 1000 जमीन रजिस्ट्री हुई है।
उत्तर क्षेत्र के सभी भी राज्यों के मसलों पर चर्चा हुई
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा बैठक में SYL नहर पंजाब विश्वविद्यालय में हिस्सा और अन्य मांगों को लेकर विस्तार से बात हुई है। बैठक में उत्तर क्षेत्र के सभी भी राज्यों के मसलों पर चर्चा हुई। कुछ मसलों का समाधान हो गया है बाकी का बातचीत के जरिए समाधान किया जाएगा।
अल फलाह यूनिवर्सिटी में डॉक्टर के रूप में दानव बैठे
फरीदाबाद की अलफलाह विश्वविद्यालय को लेकर मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि बहुत बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। जनता डॉक्टर को भगवान मानती है लेकिन अल फलाह यूनिवर्सिटी में डॉक्टर के रूप में दानव बैठे थे। हमारी जांच एजेंसी ने उनकी सभी साजिशों का पर्दाफाश किया है। विश्वविद्यालय की मान्यता, जमीन आदि सभी शिकायतों के ऊपर कानून के हिसाब से कार्रवाई की जा रही है। भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा ना हो,जांच एजेंसियां इसमें जुटी हुई है।
related
“दो रोटी कम खाओ, लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाओ”, दाखिला मिशन ने पकड़ी रफ्तार
ग्रीन पानीपत मिशन को नई उड़ान, 3 लाख पौधारोपण का लक्ष्य, मंत्री विपुल गोयल बोले- उद्योगपति आय का 2 % पर्यावरण संरक्षण पर करें खर्च
मुख्यमंत्री से रूस के राजदूत ने की मुलाकात : आईटी, ऑटोमोबाइल, एग्रो-प्रोसेंसिंग और तकनीकी सहयोग पर दिया जोर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक