loader
The Haryana Story | यूपी से सस्ते दामों में धान की फसल लाकर समालखा की मंडी में उसे महंगे दाम में बेचने का आरोप

यूपी से सस्ते दामों में धान की फसल लाकर समालखा की मंडी में उसे महंगे दाम में बेचने का आरोप

किसान मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राजबाला चहल ने किया नई अनाज मंडी का दौरा

उत्तर प्रदेश से सस्ते भाव में धान की फसल लाकर समालखा की मंडी में महंगे भाव में धान बेचने का मामला अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संज्ञान में लाया जाएगा, क्योंकि कुछ आढ़ती और कुछ किसान उत्तर प्रदेश से धान की फसल को लाकर समालखा की मंडी में बेचकर हरियाणा के किसानों के साथ धोखा करने का काम कर रहे हैं, इसलिए जो अधिकारी इस घोटाले में शामिल हैं उनकी जांच करवाकर उनका पर्दाफाश किया जाएगा। राजबाला ने कहा कि जांच में जो भी अधिकारी और कर्मचारी दोषी पाया जाएगा उसको किसी भी तरह से नहीं बख्शा जायेगा, यानी किसानों के साथ धोखा करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में कोई भी अधिकारी और कर्मचारी किसानों के हकों को लेकर लापरवाही न करें।

मैन्युअल कांटों से ही धान की फसल की खरीद की जा रही

उक्त चेतावनी और दावा भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राजबाला चहल ने समालखा की मंडी का दौरा करने के बाद पत्रकारों और किसानों के सामने किया है। राजबाला चहल ने कहा कि किसानों के साथ किसी भी तरह से धोखा न हो इसको लेकर प्रदेश सरकार किसानों के उत्थान और कल्याण के लिए गंभीर होकर कार्य कर रही है और इसी को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से हरियाणा प्रदेश की सभी मंडियों में आदेश दिए थे कि वह मैन्युअल कांटे से तोल न करके इलेक्ट्रॉनिक कांटे लगाएं, ताकि किसान की फसल का तोल करने में किसी भी प्रकार का धोखा ना हो, लेकिन सरकार के आदेशों के बावजूद भी समालखा की मंडी में अब तक मैन्युअल कांटों से ही धान की फसल की खरीद की जा रही है, क्योंकि किसानों के साथ एक बहुत बड़ा धोखा करने जैसा किया जा रहा है। 

उनकी 1121 क्वालिटी का धान नहीं खरीदा जा रहा

राजबाला चहल ने कहा कि यहां पर मेरे सामने मंडी के कुछ आढ़तियों और किसानों ने एक समस्या रखी कि कुछ आढ़ती और कुछ किसान ऐसे हैं जो उत्तर प्रदेश से सस्ते भाव में धान की फसल खरीद कर समालखा की मंडी में महंगे भाव में धान बेच रहे हैं और इस स्थिति में समालखा और आसपास के गांव के किसान जो मंडी में अपनी धान की 1121 किस्म की फसल लेकर आते हैं, उनकी 1121 क्वालिटी का धान नहीं खरीदा जा रहा, जिसको लेकर किसानों में बड़ा भारी रोष बना हुआ है राजबाला चहल ने कहा कि यहां एक नहीं कहीं कमियां पाई गई है और इस बारे में मैं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को एक पत्र लिखकर शिकायत करुंगी कि समालखा में किस तरह से किसानों के साथ धोखा करने का कार्य किया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखूंगी

उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो इसको लेकर मैं गंभीर होकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखूंगी और अगर इस बारे में मुख्यमंत्री से मुझे मिलना भी पड़ा तो मुख्यमंत्री को मिलकर आमने-सामने रूबरू होकर भी उनसे शिकायत की जाएगी,ताकि और किसने की समस्या मुख्यमंत्री जी को बताई जाएगी की किस तरह से प्रदेश के भोले भाले किसान के साथ धोखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश की किस कोई भी फसल बेचने में परेशानी ना हो किस का कैसे भला हो इसको इसको लेकर भी प्रदेश की सरकार गंभीर होकर काम कर रही है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सुनील वत्स, प्रदेश सचिव दिनेश पुजारा, राजेश फोगाट, अनिल बैनीवाल, बलिन्द्र हुड्डा, मनजीत डिकाडला के अलावा काफी संख्या में किसान आढ़ती और अन्य लोगों उपस्थित थे।

Join The Conversation Opens in a new tab
×