केंद्र में मोदी सरकार नहीं, बल्कि ‘बोदी सरकार’ है। उन्होंने भविष्यवाणी की, कि यह सरकार कितने दिन चलेगी, यह कहना मुश्किल है। यह कहना है हरियाणा के पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह का। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार का कोई भविष्य नहीं है। यह टिक भी पाएगी या नहीं कुछ कह नहीं सकते। वहीं उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस का संगठन मजबूत होता तो पार्टी हरियाणा में और ज्यादा वोटों से जीत हासिल कर सकती थी। वहीं बृजेंद्र सिंह ने खुशी भी जाहिर की कि कांग्रेस की जीरो से बढ़कर पांच सीटें हो गई हैं।
जानिए कांग्रेस में दिख रही गुटबाजी पर बृजेंद्र ने क्या कहा
उन्होंने कहा अगर विधानसभा चुनाव पूरी मेहनत और लगन से लड़ा गया तो कांग्रेस हरियाणा में बहुमत हासिल कर सकती है। उचाना पहुंचे बृजेंद्र सिंह ने कांग्रेस में दिख रही गुटबाजी के सवाल पर कहा कि ऐसा सब पार्टियों में चलता रहता है। ऐसा नहीं है कि कांग्रेस में हो गुटबाज़ी है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के सीनियर नेता हैं और पार्टी में थोड़ी बहुत खटपट चलती रहती है, लेकिन अंत में सही परिणाम आता है। उन्होंने स्वीकार किया कि सीटें और बढ़ सकती थीं और 7 तक जा सकती थीं, लेकिन यह बाद की बात है।
कार्यकर्ताओं ने कुरुक्षेत्र की सीट पर बहुत मेहनत की
उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति यह है कि कांग्रेस को पांच सीटें मिली हैं, जो एक बड़ी उपलब्धि है। आप नेताओं द्वारा कुरुक्षेत्र में कांग्रेस द्वारा मदद नहीं करने के आरोपों पर बृजेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कुरुक्षेत्र की सीट पर बहुत मेहनत की। इसी मेहनत का नतीजा था कि यह चुनाव इतना करीबी बन पाया। हार-जीत का अंतर कम रहा। इसको लेकर किसी तरह की गलतफहमी नहीं होनी चाहिए। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को संगठन की कमी जरूर महसूस हुई, लेकिन मेहनत की कोई कमी नहीं रही।
18 जून को पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह उचाना दौरे पर रहेंगे।
कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह 18 जून को हलके के दौरे पर रहेंगे। हरेंद्र सिंह ने बताया कि इस दिन कालता, रोजखेड़ा, भौंसला एवं धनखड़ी गांव के दौरे करेंगे। कार्यकर्ताओं से मिलने के साथ संगठन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेंगे।
related
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?