संविधान दिवस के अवसर पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारत की निरंतर तरक्की और मजबूत प्रशासनिक ढांचे की असली ताकत हमारा संविधान है। उन्होंने कहा कि “आज का दिन भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। इसी दिन हमारे संविधान को लागू किया गया था। देश की हर शासन प्रणाली संविधान के अनुरूप संचालित हो रही है। यदि भारत विश्व मंच पर आगे बढ़ रहा है और हमारी प्रशासनिक व कानूनी व्यवस्था सुदृढ़ है, तो वह हमारे संविधान की ही देन है।”
झूठ कभी नहीं टिकता
राम मंदिर पर ध्वजारोहण को लेकर की गई आपत्तियों पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री विज ने कहा कि “प्रधानमंत्री द्वारा राम मंदिर पर ध्वजारोहण हर भारतवासी के लिए गर्व की बात है। जो लोग कहते हैं कि वहां मस्जिद थी — झूठ कभी नहीं टिकता। बाबर ने मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई थी। उन्होंने कहा कि विवादित ढांचा हटाए जाने के समय मैं मौजूद था और मैंने स्वयं वहां से भगवान की सैकड़ों मूर्तियां निकलते देखी थीं। यदि यह मस्जिद थी, तो उसमें मूर्तियां क्यों रखी गईं?”
अहंकार हमेशा विनाश का कारण बना
ममता बनर्जी के पूरे देश में भाजपा को हिला देने के बारे में राजनीतिक बयानों पर टिप्पणी करते हुए मंत्री विज ने कहा कि “यह देश को हिलाने की नहीं, बल्कि अहंकार की आवाज़ है। अहंकार हमेशा विनाश का कारण बना है — रावण भी इसका उदाहरण है। भारत की एकता, परंपराएँ और व्यवस्था इतनी मजबूत हैं कि कोई इन्हें कमजोर नहीं कर सकता।”
related
सैलजा ने केंद्र सरकार पर पर साधा निशाना : MSP की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला, किसानों पर करोड़ों का कर्ज चिंताजनक
कांग्रेस सांसद ने उठाया कैंसर के बढ़ते मामलों का मुद्दा, कहा- ठोस नीति और नजदीकी कैंसर अस्पतालों की जरूरत
हरियाणा में बढ़ते छात्र ड्रॉपआउट पर कांग्रेस सांसद ने जताई चिंता, आखिर एक साल में 5.5 लाख छात्रों ने क्यों छोड़ा स्कूल
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
मन की बात : एकजुटता की अपील, अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी, 'टीम इंडिया' के रूप में काम करने का आह्वान